फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः पीएसी के पास जलभराव का होगा स्थायी समाधान

Sat, 10 Jul 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रामघाट रोड पर पीएसी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पिछले कई महीनों से जलभराव और उसके चलते सड़क उखड़ने की समस्या जल्द ही खत्म होगी। लोक निर्माण विभाग ने यहां सीसी सड़क और दोनों ओर नाला निर्माण के लिए 3 करोड़ 33 लाख 46 हजार रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। फिलहाल, वाहनों का आवागमन सुगम करने के लिये सड़क के गड्ढों में ईंटें भरवा दी गई हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर की सीमा को जोड़ने वाले रामघाट रोड पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इस अति महत्वपूर्ण मार्ग में पीएसी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने जलभराव की समस्या महीनों से बनी हुई है। निकासी की व्यवस्था न होने के कारण आसपास के घरों एवं दुकानों का पानी सड़क पर भर रहा है। इससे सड़क भी जगह जगह से उखड़ गई है। बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए यहां सीसी रोड व नाला निर्माण कराने को कहा था। इस मामले में उन्होंने डीएम से लेकर अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के सहायक अभियंता सुनील चौहान ने बताया कि पीडब्लूडी ने इसके लिए 3.33 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति के लिये मुख्यालय के माध्यम से शासन को भेजा है। इस धनराशि से 160 मीटर लंबाई एवं 14 मीटर चौड़ाई व दस सेमी मोटाई की चैनेज की जाएगी। सीसी रोड बनेगी तो सड़क के दोनों ओर मिट्टी डलवाकर वहां नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें एक नाला पीएसी नाले से जोड़ा जाएगा तो दूसरा पास के अन्य नाले से। फिलहाल वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिये सड़क के गड्ढों में ईंटें डलवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed