फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

स्वयं सेवक पिता-पुत्र से मारपीट पर बखेड़ा, चौकी घेरी

Thu, 01 Jul 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
खिरनी गेट पुलिस चौकी पर पुलिस से बात करतीं पूर्व महापौर शकुंतला भारती व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के आगरा रोड इलाके के अतिसंवेदनशील सराय सुल्तानी इलाके में बुधवार दोपहर टेंपो से ढकेल टकराने के विवाद में आरएसएस के पूर्व प्रचार पिता-पुत्र संग मारपीट कर दी। मारपीट का आरोप गैर समुदाय के युवकों पर होने के कारण कुछ ही देर में अफरातफरी का माहौल बन गया। पूर्व मेयर सहित तमाम भाजपाई खिरनी गेट चौकी पहुंच गए। चौकी का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाबरी मंडी निवासी आरएसएस के पूर्व प्रचारक विमल कुमार वार्ष्णेय दोपहर में अपने बेटे दीपक संग लोडर टेंपो लेकर आगरा रोड की ओर जा रहे थे। तभी सराय सुल्तानी पर एक ढकेल से टेंपो टकरा गया। विवाद में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बातों-बातों में ही मामला तूल पकड़ गया और ढकेल वाले पक्ष ने फोन कर अपने कुछ साथी बुला लिए। मिलकर जमकर मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। बीच बचाव में विमल संग भी मारपीट कर दी। इसे लेकर वहां भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

यह देख हमलावर मौके से भाग गए। बाद में खबर पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती और बजरंग दल के कार्यकर्ता खिरनीगेट पुलिस चौकी पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर मुकदमा व गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव के हालात बन गए। सूचना पर सीओ प्रथम, सीओ तृतीय भी आ गए। बाद में अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पीड़ित की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में चिह्नित किए गए आरोपी मेहताब, मेहराज व आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढकेल से टेंपो टकराने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। तनाव जैसी कोई बात नहीं हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को पकड़ा गया है। राघवेन्द्र सिंह, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed