{"_id":"60d8cf198ebc3e2ad4241f6a","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2666536112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर समुदाय के युवकों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर समुदाय के युवकों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता को पीटा
विज्ञापन
गांधीपार्क क्षेत्र के रेडियो बाजार मामू भांजा में उधारी के रुपये मांगने के विवाद में बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ गैर समुदाय के युवकों ने मारपीट कर दी। इस खबर पर गुस्साए बजरंगियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर वे शांत हुए। देर रात पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था और थाने में तहरीर दी जा रही थी।
मामू भांजा निवासी कार्तिक उर्फ गोलू बजरंग दल की शिवाजी नगर शाखा के गोरक्षा प्रमुख हैं। उनकी रेडियो मार्केट में मोबाइल शॉप है। कार्तिक के परिचित से पड़ोसी युवक ने 15 हजार रुपये उधार लिए थे। रविवार देर रात वह रास्ते में मिल गया। तभी कार्तिक ने रुपये वापस देने को कहा तो आरोप है कि अरबाज व इमरान ने अपने चार-पांच साथियों को बुलाकर कार्तिक संग मारपीट कर दी। बाद में धमकी देते हुए भाग गए।
इस खबर पर बजरंग दल संयोजक गौरव शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा करते हुए गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। चूंकि मसला दो समुदायों से जुड़ा था। इसलिए खबर पर गांधीपार्क व बन्नादेवी पुलिस के साथ-साथ सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह व सीओ द्वितीय मोहसिन खान आदि पहुंच गए। उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर समझाकर शांत किया। तब जाकर किसी तरह कार्तिक को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में सभी लोग एकत्रित होकर गांधीपार्क थाने में तहरीर देने गए। जहां कार्तिक की ओर से नामजद तहरीर दी गई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। सीओ के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को लगातार तलाशा जा रहा है।