{"_id":"60d8ca418ebc3ee2225b51ae","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2666462132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव के बीच आ रहे हैं सुनील बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव के बीच आ रहे हैं सुनील बंसल
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के गहमागहमी के बीच भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल आज सोमवार को शहर में आ रहे हैं। वह मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन हुआ है।
29 जून को नाम वापसी एवं 3 जुलाई को चुनाव है। सपा की अर्चना यादव ने अध्यक्ष पद पर नामांकन कर भाजपा के निर्विरोध चुनाव की रणनीति पर पानी फेर दिया है। नामांकन के बाद जनपद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के आने की सूचना से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि भाजपा नेता इसे संगठनात्मक बैठक बता रहे हैं। जिला महामंत्री डॉ. गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज के जिलाध्यक्ष के साथ ही सांसद, विधायक एवं एमएलसी के साथ बैठक करेंगे।