फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कांग्रेस नेता की इंस्पेक्टर से हाथापाई, थाने लाई पुलिस

Fri, 18 Jun 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
प्रदर्शन कर रहे राजेश राज जीवन को सिविल लाइन थाने ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
पेजयल, सड़क एवं बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर नगर निगम पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री राजेश राज जीवन की थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर से नोकझोंक एवं हाथापाई हो गई। पुलिस कांग्रेसी नेता को जीप में डालकर थाने ले आई। बाद में श्योराज जीवन एवं समर्थकों के पहुंचने के बाद राजेश को थाने से छोड़ा गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 9 के अवतारनगर की गली नंबर 3 में सड़क नहीं है। एक गली आज तक बनी ही नहीं है। पानी, बिजली एवं गंदगी की समस्या है। इसके अतिरिक्त खैर रोड जाहरवीर मंदिर के समीप स्थित फैक्टरीवाली बस्ती में सड़क व पानी की समस्या है। शौचालय के अभाव में लोग खुले में शौच करते हैं। इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता राजेश राज जीवन अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को ज्ञापन देने गए थे। ज्ञापन देने के बाद वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर पहुंच गए और सभा को रोकने को कहा।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर कांग्रेस नेता की उनसे नोकझोंक हो गई। नौबत हाथापाई तक आ गई। राजेश राज धरने पर बैठ गए। पुलिसकर्मी कांग्रेस नेता को जबरन जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगे। इसी बीच राजेश राज जीवन के समर्थक पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। जीप के सामने बहुत सारे लोग आ गए और रास्ता रोकने का प्रयास किया। किसी तरह भीड़ को हटाकर पुलिसकर्मी राजेश को थाना सिविल लाइन ले गए। सूचना के बाद राजेश राज जीवन के पिता एवं सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य श्योराज जीवन और समर्थक थाने पहुंच गए। श्योराज जीवन से बातचीत के बाद इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे ने राजेश राज जीवन को छोड़ दिया। राजेश राज जीवन का कहना है कि इंस्पेक्टर ने घटना को लेकर खेद प्रकट किया। थाना पहुंचने वाले सफाई कर्मचारी नेताओं में आनंद शास्त्री, राजकुमार खन्ना, सुनील टुंडा, बबलू कमल, महेंद्र राठौर, जयप्रकाश, लाला पहलवान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed