{"_id":"60c1062f8ebc3ee463106284","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali265121624","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़े-गले टमाटर और कद्दू से बनाई जा रही थी सोया सॉस, 150 किलो जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़े-गले टमाटर और कद्दू से बनाई जा रही थी सोया सॉस, 150 किलो जब्त
विज्ञापन
जिस सोया सॉस के साथ बच्चे स्वाद के साथ चाऊमीन, अंडा और बर्गर का सेवन करते हैं। वह सड़े-गले टमाटर, कद्दू सहित अरारोट से बनाई जा रही है। बारहद्वारी में संचालित एक फैक्टरी से बुधवार को एफडीए की टीम को 150 किलो सोया सॉस बरामद हुआ। इसे सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही वहां से मीठी चटनी भी मिली है। इन दोनों खाद्य पदार्थों के सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके अलावा खैर में दो सरसों के तेल प्रतिष्ठानों से भी नमूने भरे गए हैं। इसमें भी मिलावट का खेल किया जा रहा था। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के निर्देशन पर यह कार्रवाई हुई है। एडीएम सिटी ने संपूर्ण जिले में इस अभियान को चलाने का निर्देश एफडीए की टीम को दिया है।
जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बारहद्वारी में विशाल चावला के माधवराम फूड प्रोडक्ट नाम के प्रतिष्ठान से एवन मैजिक ब्रांड की मीठी चटनी एवं एवन मैजिक ब्रांड की सोया सॉस के एक-एक नमूने जांच के लिए भरे गए हैं। यहां से 150 किलो सॉस जब्त भी की गई। इसमें भारी मात्रा में मिलावट की आशंका है। इसे सड़े-गले टमाटर, कद्दू सहित अरारोट से बनाया जाना प्रतीत हुआ है। इसके अलावा दूसरी टीम अक्षय प्रधान (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी) के नेतृत्व में खैर कस्बा में पहुंची। वहां पर नीरज अग्रवाल पुत्र अर्जुन लाल के सरसों के तेल निर्माण प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक नमूना एवं कस्बा खैर से ही देव मंदिर के पास कालीचरण प्रोविजन स्टोर से सरसों के तेल का एक नमूना जांच के लिए भरा गया है। जांच दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण अमर बहादुर सरोज, प्रभु कुमार चौधरी, मनोज कुमार सरोज शामिल रहे।
मासूमों के जीवन के साथ खिलवाड़
सोया सॉस का सेवन बच्चे भारी मात्रा में करते हैं। शहर से लेकर देहात तक चाऊमीन, बर्गर, पेटीज के साथ इसका सेवन किया जाता है। इसके अलावा मीठी चटनी का सेवन ब्रेड पर लगाकर किया जाता है। मगर, सस्ते के चक्कर में दुकानदार इस मिलावटी सॉस व चटनी को खरीदते हैं और मासूमों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जाता है।
विज्ञापन
मिलावटी सोया सॉस में साइटिक एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो शरीर में सोडियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन, कॉपर को कम कर देता है। इससे आयोडीन की कमी हो जाती है, जिससे थायराइट ग्लैंड पर सूजन आ जाती है। बच्चों में पेट का फूलना, पेट में खिंचाव होना और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। इसमें अजीनो मोटो, जिसे चाइनीज नमक भी कहा जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। क्लोरो प्रोपाइनॉल नाम रासायनिक तत्व भी पाया जाता है। इससे कैंसर होने की संभावना अधिक हो जाती है। मोनोसोडियम ग्लोटामिन एसिड भी पाया जाता है, यह महिलाओं-युवतियों में हार्मोन की क्षमता प्रभावित करता है।
डॉ. जितेंद्रवीर सिंह, ओम हॉस्पिटल संचालक