फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बिजली दर बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध

Thu, 20 May 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के समक्ष उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के रेगुलेटरी चार्ज एवं बिजली दर बढ़ाने के प्रस्तावों का विरोध किया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित ऑनलाइन मीटिंग में सतीश माहेश्वरी ने आयोग के चेयरमैन राज प्रताप सिंह के समक्ष कहा कि रेगुलेटरी चार्ज बढ़ाने या टेरिफ रेट बढ़ाने का यह उचित समय नहीं है। वैसे ही 15 महीने से कारखाने और बाजार बार-बार के लॉकडाउन से त्रस्त हैं। व्यापार चलाना छोड़िए, जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

समीपवर्ती राज्य मध्यप्रदेश और पंजाब में फिक्स्ड चार्जेज एवं बिजली दर उत्तरप्रदेश से काफी कम है। उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक उपभोक्ता है तो यहां बिजली मूल्य घटता क्यों नहीं है। इसकी भी नेशनल पॉलिसी होनी चाहिए। बिजली दर अधिक होने के कारण उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट महंगे हो जाते हैं। नियामक आयोग को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। सतीश माहेश्वरी ने फिक्स्ड चार्ज समाप्त करने की भी वकालत की। महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि कोविड के समय में बिजली कंपनियों के प्रस्तावों का कोई लॉजिक नहीं लगता। उन्होंने कंपनियों को डांट लगाई। आयोग के अध्यक्ष के कहने पर सतीश माहेश्वरी ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उनके पास ई-मेल कर दिया है। इस अवसर पर ओपी राठी, कमल गुप्ता, किशन गुप्ता, राकेश अग्रवाल सिक्ससंस, बृजमोहन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विवेक शर्मा, राकेश गुप्ता लीडर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed