फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बसपा समर्थित प्रत्याशी लिखने पर होगी कार्रवाई : रतनदीप

Mon, 05 Apr 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बसपा के जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने जिला पंचायत क्षेत्र के वार्डों में कुछ लोगों द्वारा स्वयं को बसपा समर्थित प्रत्याशी घोषित कर होर्डिंग्स व बैनर लगाने पर नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी स्तर पर अभी तक कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। अभी पार्टी समर्थित प्रत्याशी होने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आवेदनों पर मंथन होने के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे, लेकिन कुछ लोग अपने स्तर से ही स्वयं को बसपा समर्थित प्रत्याशी घोषित कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। रतनदीप ने कहा कि यह कृत्य पार्टी नियमावली में अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों को चेतावनी दी जाती है कि तत्काल प्रत्याशी लिखें होर्डिंग्स व बैनर उतार लें, वर्ना ऐसे लोगों के आवेदन पर पार्टी विचार नहीं करेगी। ऐसी अनुशासनहीनता करने वालों को पार्टी चुनाव भी नहीं लड़ाएगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया जा रहा है, जो कि जिले में भ्रमण कर ऐसी अनुशासनहीनता करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कराकर जिले में लगे अवैध होर्डिंग्स व बैनर आदि को उतरवाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed