फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कारोबारी से साढे़ पांच करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा

Wed, 24 Mar 2021 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अलीगढ़ के धातु कारोबारी से सिंगापुर में हुई साढे़ पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले में स्थानीय पुलिस ने थाना बन्नादेवी में आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बन्ना देवी क्षेत्र के जमीराबाद के रहने वाले वैभव गुप्ता और उनके पिता उमेश कुमार गुप्ता ने इस मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। वैभव गुप्ता सिंगापुर में ग्रीन मिंट पीटीआई लिमिटेड नाम से कंपनी चलाते हैं। इस कंपनी के माध्यम से धातुओं की सप्लाई का कारोबार होता है।
विज्ञापन

दर्ज कराए मुकदमे में उमेश गुप्ता ने कहा है कि जून 2020 में सिंगापुर में ही तमिलनाडु के रहने वाले मनोज कन्नन से उनके बेटे से मुलाकात हुई। मनोज कन्नन को अपनी कंपनी में बतौर फाइनेंस ऑफिसर नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महामारी के चलते वैभव गुप्ता घर से अपना कारोबार संचालित कर रहे थे। वैभव गुप्ता ने पहले से ही हस्ताक्षर किए कुछ चेक सिंगापुर में मनोज कन्नन को दे रखे थे। 4 जनवरी 2021 और 5 जनवरी 2021 के बीच इन चेकों के माध्यम से मनोज कन्नन ने 7 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर, जिनका भारतीय मुद्रा में मूल्य करीब साढे़ 5 करोड़ रुपये होता है, वह अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। मनोज कन्नन ने गोविंद राजू नाम के व्यक्ति के खातों से सिंगापुर से यह रकम तमिलनाडु की बैंक में ट्रांसफर की। इसकी जानकारी होने पर जब मनोज कन्नन से पूछताछ की गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित पक्ष तमिलनाडु पहुंचा तो मारपीट की गई।

इसके बाद पीड़ित पक्ष अलीगढ़ आ गया और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया। एसएसपी के आदेश पर इस मामले में धारा 420 और 406 के तहत मनोज कन्नन आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी मुनिराज जी ने कहा है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत की गई थी। इस में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed