{"_id":"6037f4dd8ebc3e15030931b9","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2572237198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ मामा-भांजे से पांच लाख लूट में खुलासा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ मामा-भांजे से पांच लाख लूट में खुलासा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा पिसावा के सराफ मामा-भांजे से बुधवार शाम हुई 5 लाख की लूट में पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है। सब ठीक रहा तो शुक्रवार को इसका खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि इस मामले में सराफ की ओर से चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मगर पुलिस जांच में आठ बदमाश सामने आ रहे हैं। इधर, क्षेत्र में लूट की घटना से व्यापारियों में रोष है।
बुधवार शाम हथियारों से लैस बदमाश सराफ से पांच लाख रुपये नकद व तिजोरी की चाबी लूट ले गए थे। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों में रोष है। लूट की सूचना पर देर रात एसपी देहात शुभम पटेल व एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। मामले में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, रात भर चले अभियान के बाद तड़के तक पुलिस घटना में शामिल बदमाशों के करीब पहुंच गई। बृहस्पतिवार को दिन भर बदमाशों की धरपकड़ व माल बरामदगी के प्रयास होते रहे। पुलिस की दो टीमें देर रात तक दबिश देती रहीं। एसपी क्राइम डॉ.अरविंद के अनुसार मामले में पुलिस काफी नजदीक पहुंच गई है। संभव हुआ तो शुक्रवार को खुलासा कर दिया जाएगा।