{"_id":"5f46b7a18ebc3e61e34d6a08","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2421792112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से शव भारत लाने के लिए परिवार दूतावास पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से शव भारत लाने के लिए परिवार दूतावास पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोधा थाना क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुन के रहने वाले मो. साजिद (28) पुत्र मो. उमर की सऊदी अरब में मौत के मामले में परिवार वाले शव भारत लाने की मांग को लेकर बुधवार को दिल्ली स्थित सऊदी अरब के दूतावास पहुंचे। दूतावास से परिवार वालों को आश्वासन मिला है कि शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। 10 से 12 दिन के भीतर शव वापस आ सकेगा। इधर, बीते मंगलवार को परिवार वाले ग्राम प्रधान के साथ सांसद सतीश गौतम से भी मिले थे। सांसद ने मामले में विदेश मंत्रालय से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।
ग्राम प्रधान प्रधान मो. इरफान ने बताया कि मो. साजिद तीन साल से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा था। सात माह पहले वह छुट्टी पर घर भी आया था। तीन दिन पहले उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह बीमार है। आंखों से दिख नहीं रहा। सीने में दर्द है। इसके बाद परिवार वालों का संपर्क नहीं हुआ। परिवार वालों ने सऊदी अरब में ही रहने वाले अपने कुछ मिलने वालों से संपर्क किया। वह वहां मो. साजिद के पास पहुंचे। उसे डाक्टरों के पास लेकर गए। भारतीय समय के मुताबिक सोमवार रात को मो. साजिद की मौत हो गई।
परिवार वाले शव अलीगढ़ लाने की मांग करने सांसद के पास पहुंचे थे। सांसद ने मामले में विदेश मंत्रालय से बात करने का आश्वासन दिया है। बुधवार को परिवार वाले दिल्ली स्थित सऊदी अरब के दूतावास भी पहुंचे। मृतक की पत्नी फरजाना व एक बेटा, एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता पूर्व सैनिक हैं। परिवार में दो भाई व एक बहन और है।