{"_id":"5f10b33d8ebc3e639103fda3","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2388201172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूना अखाड़ा की जमीन कब्जाने का विरोध करने पर महंत को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूना अखाड़ा की जमीन कब्जाने का विरोध करने पर महंत को धमकी
विज्ञापन
टप्पल स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मढ़ी मंदिर पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महंत ने क्षेत्र के कुछ दबंगों पर अखाड़े की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए एसपी देहात को शिकायती पत्र दिया है।
मामला थाना टप्पल इलाका स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मढ़ी मंदिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े से जुड़ा है। यहां के महंत बजरंग गिरी का आरोप है कि कुछ क्षेत्रीय दबंग लोग हनुमान मढ़ी मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर यह लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महंत ने बताया क्षेत्रीय दबंग खुद को हिस्ट्रीशीटर बताता है।
पिछले दिनों उसने धमकी दी थी कि वह 12 मर्डर कर चुका है। यदि उन्होंने विरोध नहीं छोड़ा तो 13वां मर्डर उनका कर देगा। इस मामले में टप्पल थाने में तीन चार बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि जूना अखाड़े के महंत द्वारा शिकायत मिली है। स्थानीय दबंग लोग प्रॉपर्टी को कब्जाना चाहते हैं। जिसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। पूरा मामला एग्रीमेंट से जुड़ा हुआ है। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।