{"_id":"5ed7fa598ebc3e909d5b85f6","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2352510153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढासी के पांच लोग कैसे आए कोरोना की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढासी के पांच लोग कैसे आए कोरोना की चपेट में
विज्ञापन
बुढासी गांव का पांच और दीनदयालपुर का एक व्यक्ति आखिर कैसे कोरोना वायरस की चपेट में आ गया। इसको लेकर दोनो गांवों में मंथन चल रहा है। कुछ लोग थाना या अस्पताल की ओर आशंका की नजर से देख रहे हैं।
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के बुढासी एवं दीनदयालपुर गांव के लोगों के बीच आपस में विवाद एवं मारपीट हुई थी। मामला थाने तक पहुंचा था। 31 मई को बुढासी के 5 एवं दीनदयालपुर के एक आदमी को 151 में निरुद्ध किया गया था। उसी दिन पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में प्रोटोकॉल के तहत उनका नमूना लिया गया था। उसके बाद सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया था। 2 जून को बुढासी के 5 एवं दीनदयालपुर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में खलबली मच गई है।
सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर ये लोग कोरोना वायरस से कैसे संक्रमित हो गए। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। यो तो कोई पहले से संक्रमित रहा होगा या थाना या अस्पताल में ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए होंगे। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। गांव बुढासी के गुलशन प्रधान का कहना है कि गांव में कोरोना को केस पहले नहीं आया था। थाने में सभी साथ-साथ रहे थे। कुछ अन्य लोग भी थे। इसके अतिरिक्त अस्पताल से भी संक्रमण फैल सकता है। प्रधान का कहना है कि सूचना मिलने के बाद गांव के बाजार बंद हो गए हैं। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनके परिजनों को घर में ही क्वारंटीन हैं। गांव को सैनिटाइज कराया गया है। गांव के एक अन्य व्यक्ति का कहना है कि संक्रमित एक व्यक्ति अपने घर में मोमोज बेचता था।