फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

लॉकडाउन 4.0 लगते ही संभलने के बजाय बिगड़ रहे हालात

Tue, 19 May 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
नुमाइस मैदान में लगी फल व सब्जी की ढकेलों पर खरीददारी करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन 4.0 लगते ही हालात संभलने के बजाय और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सोमवार को कोरोना वायरस मुंबई से अलीगढ़ के देहात में जा पहुंचा। वहीं शहर का सिविल लाइंस इलाका भी हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन मंथन में जुटा हुआ है और आगे क्या किया जाए। सोमवार को दस नए केस मिले हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई है। इन दस में से चार केस पुराने संक्रमितों के संपर्क से हैं और बाकी छह नए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को संक्रमित मिले केसों में मानिक चौक के 54 वर्ष के स्क्रैप कारोबारी की रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई। स्क्रैप कारोबारी के परिवार में 5 लोग हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। स्क्रैप कारोबारी की कांटेक्ट हिस्ट्री सहित संक्रमण कहां से लगा, इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं, जिला प्रशासन को जिल बात का डर था आखिर वह हो ही गया। महाराष्ट्र से लौटे दो प्रवासी श्रमिकों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। दोनों श्रमिक बांद्रा से 13 को लौटे थे। इनको कांशीराम आवासीय महाविद्यालय, गभाना भेजा गया था। वहां से उनका सैंपल लेने के बाद कौडियागंज, अकराबाद स्थित घर भेज दिया गया। संक्रमित युवकों की उम्र 24 और 28 वर्ष है। देर रात तक इनके परिवार वालों कों क्वारंटीन करने से लेकर कौडियागंज में सैनेटाइजिंग, बैरिकेडिंग आदि का काम जिला प्रशासन द्वारा जारी रहा।
विज्ञापन

वहीं, के आवास विकास कालोनी के कोरोना संक्रमित मृतक सराफा कारोबारी के भाई व भाई की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके बच्चों व दूसरे भाई के परिवार के कुल दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन दोनों को एल-1 अस्पताल में भेजा गया। गांधी पार्क थाना क्षेत्र के मानिक चौक के कोरोना संक्रमित आरएसएस कार्यकर्ता का 32 साल का बेटा और 12 वर्ष की नातिन है। इन दोनों को भी कोविड एल-1 में शिफ्ट किया गया है। इधर, देहली गेट थाना क्षेत्र के रोरावर इलाके में मिले 22 साल के कोरोना संक्रमित युवक को लंबे समय से पीलिया की बीमारी है। इसके चलते वह मेडिकल कालेज में दो दिन पहले भर्ती हुआ था। यहां उसकी कोविड-19 की जांच हुई। इसमें संक्रमित पाया गया है। युवक के परिवार में 13 लोग हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इन सभी की सैंपलिंग आज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके को देर रात को ही सैनेटाइज कराया गया। वहीं, फिरदौस नगर, सिविल लाइंस में एक छह साल की बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिली है। बच्ची के संबंध में बताया जा रहा है कि वह तबीयत खराब होने के चलते मेडिकल कालेज में भर्ती है। वहां उसका कोविड-19 सैंपल लिया गया। इसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इधर, मथुरा जिले के अलीगढ़ बार्डर पर स्थित गांव जटपुरा में रहने वाले बिजनौर के 24 साल के युवक के भी संक्रमित होने की की सूचना बिजनौर प्रशासन को भी जानकारी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed