फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सीएम साहब हजामत बंद है, बाल काट नहीं रहे तो आप ही 10 हजार रुपये महीने दे दो..

Fri, 01 May 2020 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अति पिछड़ा अधिकार मंच के सतीश चंद्र नायक और जवाहर लाल बघेल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से नाई समुदाय के लिए दस हजार रुपये महीने की व्यवस्था कराने की मांग की है। दोनों ने कहा है कि किसी भी हाल में अब इस समुदाय के हजारों लोगों का गुजारा नहीं हो रहा है। 22 मार्च से ही अलीगढ़ में उनका कामकाज बंद है। अब घर में खाने के लिए कुछ नहीं रह गया है। ऐसी परिस्थिति में उनके परिवार के गुजर बसर के लिए सरकार व्यवस्था करे।
विज्ञापन

पूरा समुदाय शासन-प्रशासन के द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर रहा है। कोराना महामारी से बचाव सुरक्षा के नियमों का पालन कर रहे हैं। बाल काटने वाले कारीगर कुछ संख्या में किराये की दुकान लेकर बाल काटने का कार्य करते है और कुछ संख्या में ऐसी दुकानों पर कारीगर के तौर पर कार्य करते हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी हैं, जो सड़क पर कुर्सी लगाकर फेरी, यजमानी, लकड़ी आदि के खोखा रख कर बाल काटने का कार्य करते है। ऐसे सभी परिवारों का जीवन कोराना महामारी के कारण अंधकार व भूख के कगार पर आ गए हैं, न तो इस बाल काटने के कारोबार को बंद कर सकते हैं। ऐसे में प्रत्येक थाना क्षेत्र को आधार मानकर सभी बाल काटने का काम करने वाले परिवारों को राहत के तौर पर दस हजार रुपये दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed