{"_id":"629fa1c727a2751ba86d1383","slug":"aligarh-news-chharra-news-ali2933706189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : गरम खाना न देने पर देवर ने क्लच वायर से गला घोंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : गरम खाना न देने पर देवर ने क्लच वायर से गला घोंटा
विज्ञापन
संध्या का फाइल फोटो
- फोटो : CHHARRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरला क्षेत्र के गांव मदापुर में गरम खाना न देने के विवाद में सोमवार की रात देवर ने क्लच वायर से विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और हत्या करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने मुख्य आरोपी देवर व पति सहित छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी देवर को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार कासगंज जनपद के सहावर क्षेत्र के गांव भिलौली निवासी कुंवरचंद की बेटी 22 वर्षीय संध्या की शादी इसी वर्ष 6 फरवरी को मदापुर निवासी लोकेश पुत्र बहादुर के साथ हुई थी। लोकेश गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। संध्या ससुर व देवर राहुल के साथ गांव में रहती थी। सोमवार रात ससुर किसी कार्यक्रम में गए थे। राहुल कहीं से घूमकर आया और उसने संध्या से गरम खाना मांगा। मगर संध्या ने न खाना गरम किया और न बनाया। इसी पर दोनों में बहस व गुत्थम-गुत्था हो गई। गुस्से में राहुल ने घर में पड़े बाइक के क्लच वायर से गला घोंटकर संध्या की हत्या करदी। इसके बाद कुछ देर तक वह शव के पास बैठा रहा, फिर थाने पहुंच गया और हत्या करने की बात बताई। पहले तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। जब उसने जोर देकर कहा तो पुलिस उसे लेकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां संध्या का शव पड़ा हुआ था।
-इस घटना के मूल में देवर द्वारा खाना न देने का विवाद बताते हुए हत्या करना स्वीकारा है। राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।-नरेंद्री सैनी, सीओ बरला।