फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news: AMU student shot dead in city

अलीगढ़ में एएमयू छात्र की गोली मारकर हत्या, घर से कुछ दूरी पर घेरकर दिया वारदात को अंजाम

Sun, 10 Jan 2021 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Jan 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news: AMU student shot dead in city
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और छात्र... - फोटो : amar ujala

महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के जाकिर नगर जीवनगढ़ गली नं.-4 के पास शनिवार देर रात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आतिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने साथी संग स्कूटी से घर लौट रहा था। खबर पर एकत्रित हुए साथी छात्रों ने जेएन मेडिकल कॉलेज में हंगामा भी किया। घटना के मूल में 2018 में जमालपुर में हुई शाहबेज की हत्या का बदला माना जा रहा है। उस हत्याकांड की साजिश में आतिफ भी जेल गया था। 

विज्ञापन


जाकिर नगर गली नंबर 5 निवासी एएमयू के संविदाकर्मी जमील अहमद उर्फ पप्पू का बेटा आतिफ (22) रात करीब 10.30 बजे अपने दोस्त जैद संग स्कूटी पर शमशाद मार्केट से घर लौट रहा था। तभी गली नं.-4 के पास लड्डन हलवाई की दुकान के निकट बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाजू में व कंधे के पास गोली लगने से आतिफ वहीं गिर पड़ा। जैद स्कूटी लेकर भाग गया।
विज्ञापन


इससे वहां भीड़ जमा हो गई। खबर पर पहुंचे परिजन आनन-फानन टिर्री में डालकर उसे मेडिकल कालेज ले गए। छात्र के मृत घोषित किए जाने के बाद शव मोरचरी ले जाते समय साथी छात्रों ने हंगामा कर दिया। मगर पुलिस ने समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमालपुर इलाके में 2018 में हुई शाहबेज की हत्या में साजिश का आरोपी आतिफ जमानत पर बाहर था। शनिवार रात आतिफ की हत्या हो गई। जांच की जा रही है। तहरीर का भी इंतजार किया जा रहा है।
-अनिल समानिया, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed