फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़: बाजारों में बरसा रंग, हुरियारों ने मचाया हुड़दंग

Fri, 18 Mar 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रेलवे रोड बाजार निकट टांगा स्टैंड पर होली खेलते लोग । - फोटो : CITY OFFICE
होलिका दहन से पहले बृहस्पतिवार को शहर के बाजारों में परंपरा का निर्वहन करते हुए जमकर होली खेली गई। हुरियारों ने खूब टेसू का रंग बहाया। इसके लिए नगर निगम ने पानी भी उपलब्ध कराया। इस दौरान विभिन्न जगह भांग की ठंडाई भी घुटी और चौराहों पर खुलेआम शराब का जाम भी छलका। खास बात यह रही की तीन बजे तक अधिकतर जगह बिना किसी विवाद के होली संपन्न हुई। धूल वाली होली के दिन बाजार बंद रहते हैं। ऐसे में सालों से बाजारों के दुकानदार व व्यवसायी एक दिन पहले होली मनाते हैं। लोगों ने टेसू के फूलों को पानी के ड्रम में डालकर रंग तैयार किया। इसके साथ ही अबीर गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। कई जगह लोग भांग की ठंडाई छानते हुए दिखे तो कई जगह लोगों ने खुलेआम शराब के जाम छलकाए। हालांकि कहीं विवाद की स्थिति नहीं बनी। शहर के घुड़ियाबाग, देहलीगेट, महावीर गंज, अब्दुल करीम चौराहा, कनवरी गंज, फूल चौक, हलवाई खाना, मदारगेट, दुबे पड़ाव, मामू भांजा, रेलवे रोड, देहली गेट, बारहद्वारी, गूलर रोड, खैर रोड आदि बाजारों में जमकर होली खेली गई। होली खेलने के लिए सुबह तक नगर निगम ने जगह-जगह रखे ड्रामों में टैंकर से पानी भरवाया था। नगर निगम ने नोडल और जोनल अधिकारियों के साथ सैकड़ों कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन

लाइट काटने पर हुरियारों ने काटा हंगामा
अब्दुल करीम चौराहे पर बिजली विभाग ने करीब तीन बजे लाइन काट दी। इससे बाजार में बजने वाले डीजे बंद हो गए। हुरियारों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। कुछ लोगों ने पुलिस, प्रशासन व अर्धसैनिक बल के सामने हंगामा काटना शुरू कर दिया। मौके पर एसपी सिटी, एडीएम सिटी भी मौजूद थे। बाद में लोगों को समझाने पर मामला शांत हो गया। प्रशासन ने दोबारा लाइट चालू कराई।
विज्ञापन

..
गीले कपड़े तार पर फेंकने से हुई स्पार्किंग
अलीगढ़। अब्दुल करीम चौराहे पर होली खेलने के दौरान कुछ लड़कों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़कर ऊपर की तरफ फेंके। ऊपर बिछे तारों के जाल पर जब गीले कपड़े अटक गए तो स्पार्किंग हुई। ऐसे में यहां बड़ा हादसा होने से टल गया। कई इलाकों में इस तरह का दृश्य देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कपड़े और तिरपाल से ढकी गई मस्जिद
बाजार की होली शुरू होने से पहले अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित शीशे वाली मस्जिद को तिरपाल और कपड़े से ढक दिया गया था। इससे होली का रंग, गुलाल आदि मस्जिद की दीवारों पर नहीं पड़ा। बाजार की होली में सबसे बड़ा कार्यक्रम अब्दुल करीम चौराहे पर होता है। यहां क्षेत्रीय व्यापारी तथा दुकानदार डीजे लगाकर होली खेलते हैं। इसके बाद यहां नाच-गाना चलता है। चूंकि सबसे अधिक होली यहीं खेली जाती है। लिहाजा होली के रंगों से मस्जिद को बचाने के लिए सुबह ही तिरपाल और कपड़े डाल दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed