{"_id":"62095da8ad27d6387f312a8e","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali285108070","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अंतिम खर्च देने के लिए प्रत्याशियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अंतिम खर्च देने के लिए प्रत्याशियों को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशियों के स्तर से वैसे तो अपना-अपना खर्च का ब्योरा दे दिया गया है। मगर अब निर्वाचन कार्यालय के स्तर से अंतिम खर्च देने के लिए सभी को नोटिस दिया है, जिसमें चुनाव प्रचार के साथ-साथ स्टार प्रचारकों की रैली-सभा, रोड शो आदि के खर्चे का ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद तय होगा कि जिले में स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम पर कितना-कितना खर्च हुआ है।
कोषाधिकारी महिमा चंद ने बताया कि अभी तक प्रत्याशियों की ओर से 10 तारीख से पहले का खर्च का ब्योरा दिया गया है। अभी अंतिम खर्च आना शेष है। जिसे लेकर सभी को नोटिस भेजे गए हैं। ये खर्च 17 तारीख तक मांगा गया है। इसमें प्रत्याशियों के खुद के चुनाव प्रचार के खर्च के अलावा रैली-सभा, रोड शो आदि के खर्च का ब्योरा तलब किया गया है। इसके अनुसार तय होगा कि किस प्रत्याशी ने कुल कितना खर्च किया और किस स्टार प्रचारक की सभा रैली या रोड शो में कितना खर्च हुआ।
15 लाख तक की रकम पर कमेटी लेगी निर्णय
अलीगढ़। चुनाव के दौरान जब्त की गई रकम को लेकर अब कमेटी स्तर से फैसला लिया जाएगा। इस विषय में कोषाधिकारी ने बताया कि कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त व खुद कोषाधिकारी शामिल रहेंगे। इस कमेटी के समक्ष वे लोग अपना अपना ब्योरा जमा करेंगे, जिनकी रकम चुनाव प्रचार में चेकिंग के दौरान जब्त की गई है। इसमें 15 लाख रुपये तक की रकम वापसी पर कमेटी स्तर से फैसला लिया जाएगा, जबकि इससे अधिक की रकम पर आयकर टीम फैसला लेगी। 15 लाख से अधिक की रकम के प्रकरण आयकर टीम को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिनके ब्योरे स्पष्ट होंगे, उनकी रकम संबंधित को वापस की जाएगी।