फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः कविता पाठ में शालू, भाषण में संगम व पोस्टर प्रतियोगिता में जया रहीं प्रथम

Sat, 05 Feb 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देती छात्राएं । - फोटो : CITY OFFICE
टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव व चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कला प्रदर्शनी व रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी रहे कुंवर नेत्रपाल सिंह की पौत्र वधू दीपमाला ने किया। कविता पाठ में टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की शालू प्रथम, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज के आकाश शर्मा द्वितीय व टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की जीतन तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की कुमारी संगम सिंह प्रथम, डीएवी इंटर कॉलेज के गौरव उपाध्याय द्वितीय, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की सुमन तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की जया प्रथम, उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज की खुशी द्वितीय व चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की उपासना तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिना व अंजलि प्रथम, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज की राखी व बुलबुल, चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की सेजल व जया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन बसंती वर्मा ने किया। कला प्रदर्शनी का आयोजन रंजना, सीमा कुमारी, नीरज डिंपी, देव चंचल पाठक ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा, स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद सेनानी, संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोरमा ठाकुर, प्रधानाचार्या डॉ. इंदु सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed