फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः टिकट की घोषणा के बाद भाजपा के खेमे में हलचल

Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शहर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद भगवा खेमे में हलचल है। प्रत्याशी मुक्ता राजा के नामांकन के दौरान टिकट के अधिकतर दावेदार गायब रहे। हालांकि भाजपा नेता एवं विधायक संजीव राजा स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास में जुट गए हैं। वहीं, बजरंग बल के गौरव शर्मा ने नामांकन करने की घोषणा कर दी है। जेल में बंद विनय वार्ष्णेय के भी नामांकन की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम पार्टी हाईकमान द्वारा शहर विधान सभा क्षेत्र से मुक्ता राजा को प्रत्याशी घोषित किया गया। मुक्ता राजा विधायक संजीव राजा की पत्नी है। टिकट की घोषणा बाद सोशल मीडिया में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। मुक्ता राजा ने बृहस्पतिवार को नामांकन किया। इस दौरान अधिकतर दावेदार गायब थे। इससे भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ गई है। नामांकन के बाद संजीव राजा प्रमुख लोगों के घर गए और बातचीत की। इससे रूठे दावेदारों को मनाने का प्रयास माना जा रहा है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत का कहना है कि अभी तक उनके पास किसी कार्यकर्ता की शिकायत नहीं आई है। पार्टी का निर्णय सभी को स्वीकार है।
विज्ञापन

बजरंग बल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा का कहना है कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। संभवत: वह शुक्रवार को नामांकन करेंगे। गौरव शर्मा पहले बजरंग दल के महानगर संयोजक थे। वर्तमान में बजरंग दल भंग चल रहा है। इधर, जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ता विनय वार्ष्णेय के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। टिकट के दावेदार साफ-साफ कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed