फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः मॉल स्वामी पर मुकदमे के विरोध में मुखर हुए व्यापारी

Wed, 12 Jan 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बैठक करते पेट्रोलियम एसोसिऐशन अलीगढ़ एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
सेंटर प्वाइंट स्थित सिटी सेंटर मॉल में सफाई कर्मी की हत्या के मामले में मॉल संचालक राजीव अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से व्यापारी संगठनों में रोष है। मंगलवार को मैरिस रोड स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन पर व्यापारी संगठनों की एक बैठक हुई। बैठक के बाद सभी व्यापारी नेताओं ने एसपी सिटी से मुलाकात की। एसपी सिटी ने सभी व्यापारी नेताओं को गलत कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारी नेताओं ने कहा कि पुलिस ने किस दलील के आधार पर राजीव अग्रवाल के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया है। राजनीतिक दबाव के चलते उन पर मुकदमा लिखा गया है जो वापस होना चाहिये। उन्होंने कहा राजीव अग्रवाल तो उन दोनों को जानते भी नहीं हैं। उनकी नियुक्ति थर्ड पार्टी द्वारा की गई है। घटना के समय भी वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे। पुलिस व प्रशासन सबसे पहले उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे, जिन्होंने मॉल में तोड़फोड़ की, उपद्रव फैलाया। सीसीटीवी के आधार पर उन भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो। सभी संगठनों ने एक मत में कहा कि अगर राजीव अग्रवाल को फंसाया गया तो हम आंदोलन करेंगे। होटल, बाजार, पेट्रोल पंप, थोक बाजार सब बंद कराएंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की होगी। बाद में एसपी सिटी के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। इस मौके पर दीपक गर्ग, विवेक बगई, अशोक कुमार, समन माहेश्वरी, जितेंद्र राणा, ई. रत्नाकर आर्य, गोपाल, दुर्गेश, प्रदीप गंगा, मनोज पाठक, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, रिटायर्ड प्रो. डा. पीसी गुप्ता, विवेक प्रेमी, प्रशांत गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संजय वशिष्ठ, श्री कृष्ण गुप्ता, दिनेश कुमार, हरी बाबू मुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विशाल भगत, हेमंत गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये संगठन रहे मौजूद
बैठक में अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल, अलीगढ़ होटल एसोसिएशन, कैटर्स एसोसिएशन, अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र, यूपी टेंट एवं बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन आदि व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1- राजीव अग्रवाल का नाम मुकदमे में गलत डाला गया है। उनका दोनों ही कर्मचारियों से कोई संबंध नहीं है। घटन के समय भी वह मौजूद भी नहीं थे। पुलिस ने किस आधार पर उनके खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया है। अनुचित कार्रवाई की स्थिति में हम सेंटर प्वाइंट बाजार बंद करेंगे। जिसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा।
विवेक बगाई, अध्यक्ष, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल
2- कार्रवाई के संबंध में एसपी सिटी से मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया है। अगर राजीव अग्रवाल को फंसाया गया तो हम भी आंदोलन करने को तैयार है। व्यापारी को कमजोर न समझा जाए। किसी भी कीमत पर व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मॉल के बाहर उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
संजय मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष, यूपी टेंट एवं बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन
3- पुलिस ने आखिर किस आधार पर राजीव अग्रवाल के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया है। क्या व्यापार करना अपराध है। जब वह उन दोनों कर्मचारियों का जानते ही नहीं है, तो मुकदमा कैसा। एसपी सिटी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो रणनीति बनाकर आंदोलन होगा।
संजीव अग्रवाल, संचालक, सुधीर पेट्रोल पंप
4- युवक की मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन साजिशन मॉल के मालिक का नाम एफआईआर में लिखवाना तथा 302 की धारा लगाना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। व्यापार मंडल राजीव अग्रवाल के साथ है। एफआईआर अविलंब वापस ली जाए, नहीं तो सभी संगठन आंदोलन करेंगे।
प्रदीप गंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश
5- राजीव अग्रवाल के खिलाफ जो मुकदमा लिखा गया है, उसका विरोध करते हैं। पुलिस जल्द से जल्द मुकदमे से उनका नाम हटाए। सीसीटीवी के आधार पर उनके मॉल में तोड़फोड़ करने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करे। पुलिस या प्रशासन व्यापारी वर्ग को कमजोर समझने की गलती बिल्कुल न करे।

भूपेंद्र वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष, अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
6- राजीव अग्रवाल के खिलाफ की गई कार्रवाई बिल्कुल गलत है। पुलिस प्रशासन को किसी दबाव में आकर काम करने की जरूरत नहीं है। किसी बेकसूर को फंसाना कहां का न्याय है। कार्यवाही होनी चाहिये तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ। हालांकि पुलिस ने गार्ड को कल ही पकड़ लिया, ये सराहनीय कार्य है।
मास्टर ओमप्रकाश, अध्यक्ष, अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed