{"_id":"5faadd108ebc3e679f0ba13d","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2484988200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से वसूली करते पुलिसकर्मी कैमरे में कैद हुए, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से वसूली करते पुलिसकर्मी कैमरे में कैद हुए, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सासनी गेट क्षेत्र में सासनी गेट चौराहे पर रात के समय ट्रकों से वसूली कर रहे पुलिस कर्मियों का एक वीडियो प्रकाश में आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। कुछ दिन पहले ही दो-तीन ऐसे वीडियो प्रकाश में आ चुके हैं जिसमें पुलिस कर्मियों की भूमिका लापरवाही वाली उजागर हो रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। करीब 2 मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय पुलिसकर्मी सासनी गेट चौराहे पर तैनात हैं। वहां पर एक बड़ा ट्रक आता है। पुलिस कर्मी उसको रोक लेते हैं। इसके बाद ट्रक का ड्राइवर पुलिस कर्मियों को ड्राइवर साइड की खिड़की से हाथ में कुछ देता है। इसके बाद पुलिसकर्मी उस ट्रक को शहर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दे देते हैं। इसके कुछ देर बाद उसी चौराहे से पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी 112 नंबर गुजरती है। इसके कुछ देर बाद एक अधिकारी की गाड़ी भी वहां से गुजरती है।
इसके थोड़ी देर बाद दो ट्रक और वहां पर आते हैं जिनको पैसे न मिलने पर पुलिस कर्मी बाईपास की ओर मुड़वा देते हैं। इसके बाद वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कैमरे के पास आता है और कहता है कि काम हो गया है। इतना फुटेज काफी है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद एसएसपी कहते हैं कि इस मामले की जांच की जाएगी। देखा जाएगा कि इसमें कौन-कौन पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।