{"_id":"5e2605668ebc3e4ad74f7d93","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali224578624","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर सावरकर को अंग्रेजों का दलाल कहने वाले संदीप पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर सावरकर को अंग्रेजों का दलाल कहने वाले संदीप पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय पर थाना सिविल लाइंस में भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने रविवार को एएमयू में वीर सावरकर को अंग्रेजों का दलाल कहा था। वह एएमयू में नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा आदि को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।
राजीव कुमार आशीष निवासी सरस्वतीपुरम गोरखनाथ मंदिर गोमती नगर लखनऊ ने सिविल लाइंस थाने में उक्त मुकदमा दर्ज करया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। समाचार पत्रों के माध्यम से उनको जानकारी हुई है कि संदीप ने सावरकर को दलाल कहा है। यही नहीं उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत चक्रपाणी महराज का भी अपमान किया है।
राजीव ने एलान किया है कि अगर मुकदमा दर्ज कर छह घंटे में संदीप की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री सहित डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी है। ये मुकदमा 153 ए सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ है।