फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

पुलिस से नहीं मिला न्याय, ससुर कर रहे अन्याय: लिली

Sat, 09 Nov 2019 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष स्व.सौरभ शर्मा की पत्नी लिली शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस व ससुराल पर जमकर आरोप लगाए। साथ ही पार्टी व संघ के लिए काम करने वाले पति की हत्या के बाद किसी के मदद के लिए आगे न आने पर भी मलाल जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस से न्याय नहीं मिला है और ससुर अन्याय कर रहे हैं। अगर उन्हें अब किसी स्तर से मदद नहीं मिली तो वह 15 दिन बाद बच्चों सहित एसएसपी दफ्तर पर जान दे देंगी।
विज्ञापन

यहां एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पति भाजयुमो की महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा जयगंज में संघ की शाखा भी लगवाया करते थे। इसके अलावा भाजपा के हर बड़े छोटे कार्यक्रम, चुनाव प्रचार आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। जब से उनकी हत्या हुई, तब से लेकर आज तक वह संघ व भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के दरवाजे पर मदद के लिए गईं। मगर किसी स्तर से उन्हें मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

उल्टा पुलिस ने राजनीतिक दबाव में उनके पति की हत्या के आरोप से ससुर व देवर को बरी कर दिया, जबकि खुद पुलिस स्वीकार रही है कि रॉड ससुर से बरामद हुई। हत्या के बाद वह बदहवास थीं। दरोगा ने जो चाहा, तहरीर में लिखवा लिया। हत्या के बाद ससुर ही सौरभ को घायल बताकर मेडिकल कॉलेज लेकर गए। इससे साफ है कि पहले उनके साथ सभी ने मिलकर मारपीट की और फिर भरती कराने का प्रपंच रचा। अब उन्हें व बच्चों को जान का खतरा है। उनके अलीगढ़ आने पर पीछा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी सासनी व मडरा में उनकी गाड़ी घेरी गई। उनके जयगंज व तालानगरी घरों से सामान तक नहीं निकालने दिया जा रहा। स्थानीय पुलिस मदद नहीं कर रही है। रहा सवाल पुलिस द्वारा बताई जा रही ऑडियो का तो यह लोग इसे एडिट कर पेश कर रहे हैं। अब वह न्याय के लिए मुख्यमंत्री व डीजीपी के पास जाएंगी। 15 दिन में अगर न्याय नहीं मिला तो एसएसपी दफ्तर पर जान देने का कदम उठाएंगी। इस मौके पर उनके साथ उनके मायके पक्ष के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed