{"_id":"5dc5d0648ebc3e5b4123582b","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali218310313","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी कालोनी में फाइनेंस कर्मी के ऑफिस से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी कालोनी में फाइनेंस कर्मी के ऑफिस से लाखों की चोरी
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की जनकपुरी कालोनी में स्थित एक फाइनेंस कर्मी के ऑफिस से बृहस्पतिवार रात को चोर तीन लाख की नकदी सहित सीसीटीवी कैमरे और एलईडी को चोरी कर ले गए। सुबह ऑफिस खोलने के दौरान टूटे ताले देख फाइनेंस कर्मी को घटना की जानकारी हुई। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। तफ्तीश में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर मिली है, जिसमें दो चोर कैद हुए हैं। इस मौके पर इलाके के भाजपा पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन भी वहां पहुंच गए।
फाइनेंस कर्मी योगेश कुमार स्वामी (35) निवासी नौरंगाबाद, गांधी पार्क एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के लिए काम करते हैं। योगेश के मुताबिक जनकपुरी कालोनी की पानी टंकी के पास ऑफिस खोल रखा है। शुक्रवार सुबह ऑफिस खोलने पहुंचने पर शटर के ताले टूटे मिले। शटर को उठाकर देखा तो ऑफिस की फाइलें अस्त व्यस्त थीं। तिजोरी में रखे तीन लाख रुपये गायब थे। साथ ही दुकान के बाहर और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे भी गायब मिले। इतना ही नहीं चोर ऑफिस के सामने वाले मकान का कैमरा भी चुरा ले गए हैं। हालांकि वह खुद को बचा न सके और सीसीटीवी कैमरे खोलने के दौरान उनमें कैद हो गए, जिसकी फुटेज डीवीआर में संरक्षित हो गई है।
डीवीआर सहित पुलिस को दो अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर के मुताबिक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। वहीं मौके पर आए भाजपा पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने पुलिस को जल्द घटना के खुलासे के लिए कहा।