फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

छह महापर्व: लोकगीत गाकर अस्ताचल सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

Sun, 03 Nov 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रेलवे कॉलोनी बदरबाग शिव मंदिर में छठ पूजन करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
छठ महापर्व के अवसर पर शनिवार को व्रती महिलाओं ने लोकगीत गाकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान शहर के टीकाराम मंदिर, बदरबाग व सांगवान सिटी में मेले जैसा महौल रहा। देर शाम तक तीनों जगह रौनक रही। वहीं आज (रविवार) उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन

शहर के टीकाराम मंदिर, बदरबाग स्थित शिव मंदिर व सांगवान सिटी में शाम चार बजे से ही छठ पूजा वाले श्रद्धालु पहुंचने लगे। सूप में पूजन सामग्री, फल, सब्जी, मखाने, ठेकुआ आदि सजाए। महिलाओं ने दीप, धूप जलाकर पूजा अर्चना की। लोकगीत गाकर कृत्रिम नहर में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ पुरुष भी अर्घ्य देते हुए नजर आए। परिवार में सुख समृद्धि की कामना के लिए सूर्य भगवान से प्रार्थना की। गीत गाकर महिलाएं अपने घर पहुंची और कोसी भरी।
विज्ञापन

वहीं आज (रविवार) सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। आपस में प्रसादी बांटकर एक दूसरे को छठ पर्व के समापन की शुभकामना देने का दौर चलेगा। सांगवान सिटी में डॉ. नरेंद्र सांगवान, राजकुमार पांडेय, रोशन कुमार झा, राम प्रताप यादव, संगीता पांडेय, उमा सोलंकी, संगीता चौहान, भारती सिसौदिया, सुनीता झा, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबली तिवारी की पहली तो सीता देवी की थी 50वीं छठ पूजा
टीकाराम मंदिर में छठ पूजा के दौरान बबली तिवारी पहली बार पूजा करने पहुंची। यहां बबली ने बताया कि घर परिवार में सुख समृद्धि के लिए उन्होंने व्रत रखा है। श्रद्धा के चलते कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं टीकाराम मंदिर में छठ पूजा की प्रथा प्रारंभ करने वाली सीता देवी ने बताया कि लगभग 50 सालों से वह छठ पूजा करती आ रही हैं। अलीगढ़ में 20 साल पहले यह परंपरा शुरू की थी। जिस प्रथा में हर साल लोग बढ़ते जा रहे हैं।

टीकाराम मंदिर में छठ पूजन करती महिलाएं।

टीकाराम मंदिर में छठ पूजन करती महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed