{"_id":"635c901c78b3786dce180f4f","slug":"aligarh-news-14-year-old-girl-dies-of-hanging-while-swinging-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'झूलते' हुए आई मौत: 14 साल की बच्ची की झूला झूलने के समय ऐसे गई जान, बेटी का शव देख चीख पड़ी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'झूलते' हुए आई मौत: 14 साल की बच्ची की झूला झूलने के समय ऐसे गई जान, बेटी का शव देख चीख पड़ी मां
Sat, 29 Oct 2022 09:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Oct 2022 09:26 AM IST
सार
अलीगढ़ में अपने घर पर झूला झूलते समय एक बच्ची के गले में रस्सी का फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। जब मां मौके पर पहुंची तो बच्ची की शव फंदे से लटका था। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जरतौली रोड स्थित भगवती सरला पालीवाल इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर पर झूला झूलते समय एक किशोरी के गले में रस्सी का फंदा कस गया। इससे किशोरी फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद उसकी मां छत पर पहुंची तो झूले की रस्सी पर बेटी का शव लटका देखकर उनकी चीखें निकल पड़ी।
तत्काल ही परिवार वाले उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन पहले ही किशोरी की मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। कस्बे के जरतौली रोड निवासी रन सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अदिति कस्बे के ग्लोबल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।
शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे परिवार के लोग पशुओं का चारा लेने के लिए गए हुए थे। बड़ा भाई दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अदिति घर की तीसरी मंजिल पर दरवाजे पर टंगे झूले पर झूला झूलने पहुंच गई। बताते हैं कि झूला झूलने के दौरान झूले पर लगी लकड़ी की पटली फिसलने से रस्सी का फंदा उसके गले में फंस गया और वह रस्सी से लटक गई।
विज्ञापन
उधर चारा लेकर लौटने के कुछ देर बाद मां नीलम तीसरी मंजिल पर ऊपर पहुंची तो बेटी का शरीर रस्सी से फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। वह चीखने-चिल्लाने लगीं। इस पर रन सिंह भी भागते हुए ऊपर पहुंचे। उन्होंने रस्सी को गले से निकाला और बेटी को लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।