फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh new DM Visakh ji. inspected various panels

Aligarh News: नवागत डीएम विशाख जी. ने किया विभिन्न पटलों का निरीक्षण, कार्य विभाजन कराने के दिए निर्देश

Fri, 02 Feb 2024 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 05:29 PM IST
सार

विशाख जी. ने अलीगढ़ के डीएम का चार्ज लेने के बाद विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने रेवेन्यू रिकॉर्ड भी देखा। डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित पटलों के निरीक्षण के दौरान निर्देश भी जारी किए। 

विज्ञापन
Aligarh new DM Visakh ji. inspected various panels
निरीक्षण करते अलीगढ़ के डीएम विशाख जी. - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ के नवागत डीएम विशाख जी. ने कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। हर पटल के बारे में जानकारी की और विभागीय रिकॉर्ड देखे। उन्होंने एडीएम को कार्य विभाजन आदेश निर्गत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम विशाख जी. ने 2 फरवरी को न्यायिक अभिलेखागार, एसीएम न्यायालय एवं कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार का करते हुए रेवेन्यू रिकॉर्ड के बारे में जानकारी की। शिकायत कक्ष में शिकायतों के अपलोडिंग एवं निस्तारण, विवेकाधीन कोष एवं इम्पेनल्ड हॉस्पिटल्स, आईजीआरएस की वर्तमान और पिछली रैंकिंग, असंतोषजनक फीडबैक के बारे में जानकारी ली। खनन एवं डीएलआरसी कार्यालय पहुंच खनन पट्टों और न्याय सहायक पटल पर भरे एवं रिक्त पदों, एनएसए, कुर्की, मजिस्ट्रियल जाँच, चरित्र प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्रों के बारे में जानकारी की। नाजिर सदर कक्ष में सीसीटीवी स्थापना, संयुक्त कार्यालय में प्रकीर्ण लिपिक, एईआरके, वरिष्ठ लिपिक सीलिंग, आयुध लिपिक से उनके कार्यों के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

डीएम निरीक्षण करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम विशाख जी. ने परीक्षा लिपिक, आबकारी लिपिक, बिल बाबू से मानव संपदा पोर्टल संचालन के बारे में जाना। राजस्व सहायक संजय गर्ग से तहसीलदार नायब तहसीलदार के अधिष्ठापन के बारे में जानकारी की। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में भूमि अधिग्रहण, बैनामा, मुआवजा आवंटन एवं वितरण के बारे में भी जानकारी की। पुराने रिकॉर्ड रूम में बस्तों के बारे में गोश्वरा वार जानकारी की। उन्होंने एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण के बारे में में भी जानकारी की। 

वह आपदा प्रबंधन कार्यालय पहुंचे और एडीएम वित्त से गंगा-यमुना में आने वाली बाढ़ से होने वाली क्षति एवं रोकथाम के बारे में जानकारी ली। उसके बाद डूडा कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण आवंटन के बारे में जान। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय, डीआईओ एनआईसी नसीम अहमद को आवश्यक निर्देश देते हुए वीसी रूम देखा। कंट्रोल रूम एवं ईडीएम कार्यालय पहुंच कार्यों को जाना। वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी आदि की पड़ताल की। उन्होंने स्थानीय निकाय कार्यालय एपं खाद्य सुरक्षा कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम वित्त मीनू राणा, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed