फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh needs 500 crores to complete the plans

योजनाएं पूरी करने के लिए अलीगढ़ मांगे 500 करोड़

Sat, 20 Feb 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh needs 500 crores to complete the plans
उत्तर प्रदेश सरकार का बजट आगामी 22 फरवरी को पेश होगा। इस बजट से अलीगढ़ को बहुत उम्मीदें हैं। दरअसल, आधी अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए जिले को 500 करोड़ रुपये की सख्त जरूरत है। नौ योजनाओं में से अधिकांश अधूरी हैं या फिर जमीन पर शुरू तक नहीं हो पाई हैं। सबसे बड़ी योजना स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय है, जिसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्ष 2019 में कर गए थे, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी एक रुपये का बजट जारी नहीं हुआ। हालांकि, धनीपुर हवाई पट्टी को 22 करोड़ रुपये से अपग्रेड किया गया है। अप्रैल से यहां उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। बजट में उड़ान योजना के तहत इसको जनमानस के लिए चालू करने का एलान हो सकता है। यहां का काम लगभग पूरा हो रहा है।
विज्ञापन

इन योजनाओं में चाहिए बजट
1- स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि का निर्माण लोधा थाने के सामने स्थित गांव मूसेपुर की 93.41 एकड़ जमीन पर होना प्रस्तावित है। 450 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना के पहले चरण में 100 करोड़ रुपये से निर्माण होना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2019 में हुए इगलास विधानसभा के उपचुनाव में इस विवि के निर्माण का एलान किया था, अभी तक धन आवंटन नहीं हुआ।
विज्ञापन

2- यमुना एक्सप्रेसवे भूमि विवाद प्रकरण में जहानगढ़, जिकरपुर, टप्पल, कनसेरा और कृपालपुर के तकरीबन 250 किसानों को 88 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। इन किसानों को कई वर्षों से अपने भुगतान का इंतजार है। इस बजट से उनको भी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लैब के लिए लोधा के पास जिरौली रोड में एक एकड़ जमीन चिन्हित हुई है। यहां 15 करोड़ की लागत से लैब बनाई जानी है, बजट का इंतजार है। ये लैब लखनऊ, वाराणसी और मेरठ मंडल के बाद चौथी बड़ी लैब होगी।
4- अंडला में बहुप्रतीक्षित यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए अभी तक 52.30 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें से जिला प्रशासन के पास अब केवल चार करोड़ बचे हैं। अभी 14 करोड़ रुपये और चाहिए, जिससे दस काश्तकारों का भुगतान होना है।
5- विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण बेहद सुस्त रफ्तार से जारी है। अभी तक भुगतान अटकने से निर्माण रुका था। लगभग 10 करोड़ रुपये की दरकार है।
6- गभाना तहसील में कटरा-बरौली मार्ग पर टमकौली में अटल आवासीय स्कूल बनाने के लिए 72 करोड़ रुपये चाहिए। इसका टेंडर लखनऊ से हुआ है। यहां पर 500 छात्र छात्राओं के लिए आवासीय स्कूल बनना है। इस योजना में पहले 10 करोड़ रुपये मिले लेकिन टेंडर लखनऊ से होने पर पैसा वापस ले लिया गया।
7- अलीगढ़ पलवल हाईवे के निर्माण में अब तक 450 करोड़ रुपये मिले हैं। ये प्रोजेक्ट 550 करोड़ रुपये का है। पीडब्ल्यूडी को 15 करोड़ रुपये और चाहिए तो मार्च तक दो बाईपास छोड़ कर काम पूरा हो सकेगा। वर्ष 2018 में इसको पीडब्ल्यूडी से लेकर एनएचआई का 334डी हाईवे घोषित किया गया। इस फोरलेन हाईवे पर खैर और जट्टारी बाईपास का निर्माण अब नेशनल हाईवे अथारिटी को दिया जा रहा है। ये दोनों बाईपास लगभग 100 करोड़ रुपये से बनेंगे।
8- लोधा के पास गांव ल्हौसरा में सवा सौ एकड़ जमीन में बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये की प्राथमिक जरूरत है। प्रदेश सरकार ने अब तक कुछ नहीं दिया। आलम ये है कि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारी अभी तक इस प्रोजेक्ट के भू उपयोग को बदलाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं।

9- रामघाट रोड, शहर के अंदरूनी क्षेत्र स्थित जीटी रोड और प्रमुख संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम, एडीए, जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत लगभग 100 करोड़ के प्रस्तावों पर बजट आवंटन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed