{"_id":"66c47a6b87d7ab078f079b4d","slug":"aligarh-nagar-nigam-executive-elections-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Nagar Nigam: बोर्ड बैठक 24 अगस्त को, निगम कार्यकारिणी के चुनाव पर है सबकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Nagar Nigam: बोर्ड बैठक 24 अगस्त को, निगम कार्यकारिणी के चुनाव पर है सबकी नजर
Tue, 20 Aug 2024 04:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:43 PM IST
सार
अलीगढ़ नगर निगम की कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं। वर्तमान में भाजपा के सात, सपा के तीन और बसपा के दो सदस्य हैं। इसमें छह सदस्य पुराने ही रहेंगे छह सदस्यों का चुनाव होगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम की बोर्ड बैठक आगामी 24 अगस्त को प्रस्तावित है। इसमें सबसे अहम कार्यकारिणी का चुनाव है। नगर निगम की कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं। वर्तमान में भाजपा के सात, सपा के तीन और बसपा के दो सदस्य हैं। इसमें छह सदस्य पुराने ही रहेंगे छह सदस्यों का चुनाव होगा। पक्ष विपक्ष आपसी सहमति से चुनाव करने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
मसलन, संख्याबल के अनुसार भाजपा के चार और विपक्ष के दो सदस्य आपसी सहमति से चुने जा सकते हैं। अगर आपसी सहमति नहीं बनी तो सभी 90 पार्षद इन छह सदस्यों का चुनाव करेंगे। सत्ता और विपक्ष में आपसी सहमति बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिससे चुनाव कराने की नौबत न बने, लेकिन अभी इन प्रयासों को बहुत ज्यादा सफलता मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम की वर्तमान कार्यकारिणी
नगर निगम की वर्तमान कार्यकारिणी में भाजपा के सात सदस्य हैं। इसमें वार्ड नंबर-43 से पार्षद अंजना गुप्ता, वार्ड नंबर-63 से आराधना मित्तल, वार्ड नंबर-37 से कुलदीप पांडेय, वार्ड नंबर 14 से दिनेश जादौन, वार्ड नंबर-76 से दीपू शर्मा, वार्ड नंबर-06 से रीनू सैनी, वार्ड नंबर-19 से विनोद कुमार शामिल हैं। कुलदीप पांडेय उपसभापति भी हैं। सपा से चार सदस्य हैं। इसमें वार्ड नंबर-83 से मुशर्रफ हुसैन मजहर, वार्ड नंबर-72 से हफीज अब्बासी, वार्ड नंबर-45 से मो. शाकिर, वार्ड नंबर-64 से मोहम्मद गुलजार शामिल हैं। बसपा के एक सदस्य वार्ड नंबर-81 से पार्षद नदीम खान हैं।
विज्ञापन