फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Nagar Nigam canceled Unipol contract of MKG Media

Aligarh Nagar Nigam: नगर निगम ने एमकेजी मीडिया का यूनिपोल ठेका किया निरस्त, मनोज जाएंगे हाईकोर्ट

Sun, 24 Dec 2023 01:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 01:20 AM IST
सार

टेंडर प्रक्रिया के दौरान एमकेजी ग्रुप के संचालक मनोज कुमार गौतम ने जो चरित्र प्रमाण पत्र लगाया था। उस पर किसी ने शिकायत कर दी। इस शिकायत पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जांच करते हुए चरित्र प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया था। अब ठेका ही निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
Aligarh Nagar Nigam canceled Unipol contract of MKG Media
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के डीएम द्वारा एमकेजी मीडिया ग्रुप के संचालक मनोज कुमार गौतम का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने के बाद नगर निगम ने एमकेजी का यूनिपोल ठेका निरस्त कर दिया है। नगर निगम ने एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (एबीडी) एरिया को छोड़कर जुलाई माह में 2.60 करोड़ रुपये में 135 प्वाइंटों का ठेका इस फर्म को दिया था। 

विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया के दौरान एमकेजी ग्रुप के संचालक मनोज कुमार गौतम ने जो चरित्र प्रमाण पत्र लगाया था। उस पर किसी ने शिकायत कर दी। इस शिकायत पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जांच करते हुए चरित्र प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया था। इसके बाद नगर निगम को पत्र लिखा गया। इसी आधार पर सीटीओ व प्रभारी अधिकारी विज्ञापन अशोक कुमार सिंह ने एमकेजी मीडिया ग्रुप के संचालक से जवाब मांगा था। 
विज्ञापन


उनका जवाब मिलने के बाद नोटिंग जारी करते हुए नगर आयुक्त से निर्देश मांगे गए। नगर आयुक्त ने शनिवार को यूनिपोल ठेका निरस्त कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने बताया कि ठेका चरित्र प्रमाण पत्र के आधार पर निरस्त किया गया है। अब आगे प्रक्रिया तय की जाएगी। कैसे ठेका संचालित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब ठेका लिया था, तब चरित्र प्रमाण पत्र दिया था। उसे बाद में मुकदमे के आधार पर निरस्त किया गया। मैं इस पर हाईकोर्ट गया। वहां से नगर निगम को निर्देशित किया गया, मगर न तो डीएम स्तर पर मुझे सुना गया और कोई नोटिस दिया गया। न नगर निगम ने मेरा पक्ष सुना है। अब मैं इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगा। यह पूरा मामला राजनीतिक विद्वेषवश है।-मनोज कुमार गौतम, संचालक एमकेजी मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed