फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Nagar Nigam Board meeting

Aligarh Nagar Nigam: बोर्ड की बैठक 28 मई को, लगेगी 1450 करोड़ के कार्यों पर लगेगी मुहर

Tue, 27 May 2025 10:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 10:28 AM IST
सार

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसमें महानगर के विकास के लिए तैयार 1450 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर कार्यकारिणी ने मुहर लगाई थी। अब इस बजट को नगर निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। यहां से यह बजट पास होने के बाद शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विज्ञापन
Aligarh Nagar Nigam Board meeting
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार होने की आशंका है। बैठक में 1450 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। अबकी बार भाजपा ही नहीं, सपा में भी दो फाड़ हो चुके हैं। बैठक में ज्वलंत मुद्दा सुखमा कंपनी का उठेगा। सफाई कर्मचारी भी बैठक में हंगामा करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


29 मार्च को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें महानगर के विकास के लिए तैयार 1450 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर कार्यकारिणी ने मुहर लगाई थी। अब इस बजट को नगर निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। यहां से यह बजट पास होने के बाद शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि 28 मई को हैबीटेट सेंटर में बोर्ड की बैठक होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


किस पर कितना होगा खर्च

  • सड़क-नाली निर्माण पर 370 करोड़ से अधिक।
  • साफ-सफाई पर 120 करोड़ से अधिक।
  • जलकल के कार्याें पर 15 करोड़ से अधिक।
  • क्लोरिन पर 35 लाख।
  • डीजल पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed