फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University to take part in CUET academic council decides

CUET: सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट में शामिल होगा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

Sat, 09 Apr 2022 02:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Apr 2022 02:56 PM IST
सार

पिछले दिनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय को आदेश मिला था। इसके लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी (शिक्षा) डॉ. विनीत जोशी ने एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को पत्र लिखा था। एएमयू ने टेस्ट में शामिल होने से इंकार किया था।

विज्ञापन
Aligarh Muslim University to take part in CUET academic council decides
amu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) शामिल होगा। इस पर मुहर एकेडमिक कॉउंसिल की बैठक में लग गई। सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने या न होने लेकर यूनिवर्सिटी और एएमयू बिरादरी में काफी चर्चा थी।

विज्ञापन


शनिवार को यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की अध्यक्षता में हुई एकेडमी कॉउंसिल की बैठक में सीयूईटी में शामिल होने पर रजामंदी दे दे गई। बैठक में रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद, परीक्षा नियंत्रक प्रोफ़ेसर मुजीब उल्लाह जुबैरी, सभी संकाय के डीन, डायरेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन


पिछले दिनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय को आदेश मिला था। इसके लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी (शिक्षा) डॉ. विनीत जोशी ने एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू ने टेस्ट में शामिल होने से इंकार किया था। यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार ने विश्वविद्यालयों में एंट्रेस टेस्ट को लागू कर दिया है। इसके दायरे में जामिया और एएमयू भी आ रहे हैं, जो टेस्ट में शामिल होंगे।


हालांकि, एएमयू ने टेस्ट में शामिल न होने को लेकर अल्पसंख्यक संस्थान होने का प्रकरण न्यायालय में होने का हवाला दिया था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जनसंपर्क विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक में टेस्ट में शामिल होने का लेकर निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed