फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university jn medical college ccu ward oxygen supply stopped chaos in hospital

अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज के सीसीयू वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप, दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए मरीज

Mon, 26 Apr 2021 06:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 26 Apr 2021 06:54 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई। मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में सीसीयू और आईसीयू वार्ड में मरीजों को आपूर्ति की जा रही ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसके बाद यहां पर भर्ती ऑक्सीजन पर निर्भर मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
Aligarh muslim university jn medical college ccu ward oxygen supply stopped chaos in hospital
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई। मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में सीसीयू और आईसीयू वार्ड में मरीजों को आपूर्ति की जा रही ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसके बाद यहां पर भर्ती ऑक्सीजन पर निर्भर मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। सोमवार की देर रात तक मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन आपूर्ति की स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग विभागों को अलग-अलग प्रकार से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है। मेडिकल कॉलेज में खुद के दो ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट हैं। इन ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के माध्यम से ट्रामा सेंटर, ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू आदि में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


 हृदय रोग विभाग के वार्ड में सिलिंडर वाली ऑक्सीजन के माध्यम से भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन दी जाती है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के इसी हिस्से में ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया। यहां पर सिलिंडर से आपूर्ति की जाने वाली ऑक्सीजन खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन यहां पर वह मरीज, जो ऑक्सीजन पर निर्भर थे उनको तुरंत दूसरे वार्ड में भर्ती किया।  मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन के साथ स्थिति को लेकर विचार विमर्श किया।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी पहले ही मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट गहराने के संबंध में संकेत कर चुके थे। उन्होंने दो बार नोटिस जारी करके यह बात कही कि यहां पर कभी भी मेडिकल ऑक्सीजन का संकट गहरा सकता है।

प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि अभी किसी प्रकार स्थिति को संभाला है लेकिन मेडिकल ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति बनी रहनी चाहिए। तभी यहां पर मरीजों के उपचार का काम सही तरीके से हो पाएगा।

मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के मुताबिक सीसीयू वार्ड में सोमवार की सुबह ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई थी लेकिन उम्मीद थी कि दोपहर तक ऑप्शन मिल जाएगी।। दोपहर बाद पता चला कि पूरे जिले में ही गंभीर ऑक्सीजन संकट है। मेडिकल कॉलेज में खुद के ऑक्सीजन उत्पादन के दो प्लांट हैं, लेकिन जिले के अधिकांश निजी अस्पतालों में सिलेंडर वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति के माध्यम से ही ऑक्सीजन दी जा रही है।

ट्रॉमा सेंटर में 150 मरीज ऑक्सीजन वाले बेड पर
जेएन मेडिकल कॉलेज में इस समय ओपीडी सेवाएं बंद हैं। केवल आपात सेवाएं ही चल रही हैं । यहां पर ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन दो सौ मरीज आ रहे हैं। इनमें से 150 मरीज इस समय ऑक्सीजन वाले बेड पर हैं। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति प्लांट के माध्यम से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed