फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University

एएमयू की रिसर्च स्कॉलर से छेड़खानी-मारपीट मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Aug 2019 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रिसर्च स्कॉलर संग सोमवार को कैंपस में एसएस साउथ हॉस्टल के बाहर छेड़खानी-मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, मुकदमे की सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसपी क्राइम के दखल बाद हुई कार्रवाई पर छात्रा ने कहा कि आरोपी को उसके किए की सजा दिलाने के बाद ही वह दम लेगी।
विज्ञापन

मूल रूप से रामपुर निवासी छात्रा ने मंगलवार को एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार को बताया था कि वह एएमयू के इस्लामिक स्टडीज विभाग की रिसर्च स्कॉलर है। यहां एसएन हॉल के आरसीए हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। सोमवार को विभाग की जा रही थी। तभी उसके साथ ही पढ़ने वाली छात्रा का भाई रियाज पासा पुत्र मो. उमर निवासी असलत नगर, डोगरपुर, सिरसी उसे तंग करने लगा। रास्ता रोककर स्कूटी से चाबी निकाल ली। संबंध बनाने को दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर पिटाई करके चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके फोन पर धमकी भरा मैसेज आया और मैसेज के जरिये रुपये भी मांगे हैं। इससे पूर्व 23 अप्रैल को वह अपने दोस्तों के साथ एक कार में आया था। जबरन कार में बैठाकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और कार से धमकी देकर उतार दिया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मगर, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उसके हौसले बुलंद हो गए थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस थाना के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है। छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट-छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कि या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed