{"_id":"6a5a590f7eade73f7a001b15","slug":"aligarh-municipal-corporation-female-employee-suspended-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ड्यूटी पर डांस की रील बनाना पड़ा भारी, नगर निगम की महिला कर्मचारी को नगर आयुक्त ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ड्यूटी पर डांस की रील बनाना पड़ा भारी, नगर निगम की महिला कर्मचारी को नगर आयुक्त ने किया निलंबित
Fri, 17 Jul 2026 10:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:02 PM IST
सार
शेल्टर होम से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें महिला कर्मचारी ड्यूटी के दाैरान डांस करती नजर आ रही थी। भुजपुरा शेल्टर होम में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इमराना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्यूटी के दौरान डांस की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना अलीगढ़ नगर निगम की एक महिला कर्मचारी को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने महिला कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त के अनुसार 15 जुलाई को शेल्टर होम से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें महिला कर्मचारी ड्यूटी के दाैरान डांस करती नजर आ रही थी। प्रथम दृष्टया जांच में संबंधित कर्मचारी द्वारा सरकारी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने की बात सामने आई, जिससे नगर निगम की छवि भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
इसके आधार पर भुजपुरा शेल्टर होम में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इमराना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम में अनुशासनहीनता, सरकारी कार्य में लापरवाही और निगम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन