फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Municipal Corporation celebrates by blowing up balloons and pigeons

अलीगढ़ : गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर नगर निगम ने मनाया जश्न

Fri, 21 Aug 2020 09:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Municipal Corporation celebrates by blowing up balloons and pigeons
गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर जश्न मनाते नगर आयुक्त, अन्य अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में प्रदेश में तीसरा स्थान आने पर शुक्रवार को नगर निगम के सेवा भवन कार्यालय में जश्न का माहौल दिखा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर शहर के नागरिकों को बधाई दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जारी की गई रैंकिंग में प्रदेश में नगर निगम अलीगढ़ को स्वच्छ सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संगठन नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त को बधाई दी। नगर आयुक्त प्रकाश पटेल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए सेवा भवन प्रांगण से रंग बिरंगे गुब्बारे और कबूतर उड़ा कर लोगों को संदेश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में भी बिना किसी भय के नगर निगम का स्वच्छता सिपाही बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करने और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर, कर अधीक्षक अजीत कुमार राय, राजेश कुमार, राजेश जैन, राजेन्द्र सिंह यादव नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री मानवेन्द्र बघेल, चालक संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन, महामंत्री उदय सिंह, मीडिया सहायक अहसान रब, वर्कशॉप सहायक धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed