फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: More than 50 thousand people will attend Shah's rally: Rajinikanth

अलीगढ़ : शाह की रैली में आएंगे 50 हजार से अधिक लोग : रजनीकांत

Thu, 30 Dec 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: More than 50 thousand people will attend Shah's rally: Rajinikanth
सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता करते ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी साथ में जिलाध्? - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सुनने 50 हजार से अधिक लोग आएंगे। आयोजन से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमित शाह केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में 2017 के चुनाव में 65 में से 57 सीटों पर जीत हुई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में 13 में से 12 सीटों पर जीत हुई थी। क्षेत्र के 12 में से 11 जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के हैं। 2014 और 2019 का लोकसभा एवं 2017 का विधान सभा चुनाव जीते हैं। 2022 में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनसभा में कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा। गेट पर मास्क उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता को लाने के लिए वाहनों की कमी नहीं है। दूसरे जनपदों से वाहन मंगाए जा रहे हैं। हम डीजल एवं वाहन का पेमेंट कर रहे हैं। उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, नागेंद्र, सुनील पांडेय, महानगर प्रभारी प्रमोद गुप्ता, प्रवक्ता आलोक अवस्थी, ब्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा, आशीष कुमार, हिमांशु शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, विशाल देशभक्त आदि मौजूद थे।
पहले एक लाख, अब 50 हजार से अधिक लोगों के आने का दावा
अमित शाह की रैली के प्रभारी एवं सांसद हरद्वार दुबे ने एक दिन पहले एक लाख लोगों के आने का दावा किया था। बुधवार को ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि 50 हजार से अधिक लोग आएंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि वह बाहर से सीधे आप लोगों (पत्रकारों) के बीच पहुंचे हैं।

हरद्वार दुबे पहले से यहां है और पूरी तैयारी पर उनकी नजर है। उनको लगा होगा कि एक लाख लोग आएंगे। महंगाई के सवाल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का रेट घटने के बाद महंगाई नहीं है। लोधी समाज के विरोध पर कहा कि कुछ लोगों की आपस की लड़ाई है। सब ठीक हो जाएगा। लोधी समाज भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed