फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: More than 1.27 lakh ration taken on first day

अलीगढ़ : पहले दिन 1.27 लाख से अधिक ने लिया राशन

Wed, 22 Jul 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: More than 1.27 lakh ration taken on first day
राशन वितरण के दूसरे चरण के वितरण के पहले ही दिन सोमवार को 1.27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने राशन लिया। इस दौरान जिले की सभी राशन की दुकानों पर भीड़ रही। जल्दी राशन लेने की जुगत में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी धज्जियां उड़ाईं।
विज्ञापन

एक से 14 जुलाई तक राशन वितरण का पहला चरण समाप्त होने के बाद अब दूसरे चरण की बारी है। दूसरे चरण में 30 जुलाई तक होने वाले वितरण के दौरान बदली हुई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल प्रति यूनिट मुफ्त मिलना है। अब तक दूसरे चरण में पांच किलो चावल प्रति यूनिट दिया जाता था। सोमवार से शुरू हुए दूसरे चरण के वितरण में शहर एवं देहात की दुकानों पर बदलाव का असर देखने को मिला। देहात क्षेत्र में पहले ही दिन 1.10 लाख उपभोक्ताओं ने राशन ले लिया। शहरी क्षेत्र में भी 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने राशन ले लिया। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि वितरण के दौरान कई स्थानों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। इससे निपटने के लिए पर्यवेक्षण अधिकारियों को नियमों का पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

चने के लिये तरसते रहे उपभोक्ता
राशन वितरण के दूसरे चरण में हर माह प्रति कार्ड एक किलो चना मुफ्त मिलता रहा है, लेकिन इस बार स्टाक न आने के कारण चने का वितरण नहीं हो सका। उपभोक्ता डीलर से इस बाबत बहस करते देखे गये। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि चने का स्टाक आने के बाद इसका भी वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed