फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Mission Shakti: Aligarh tops in getting punishment

अलीगढ़ : मिशन शक्ति के माध्यम से सजा दिलाने में अलीगढ़ अव्वल

Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Mission Shakti: Aligarh tops in getting punishment
प्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुए मिशन शक्ति अभियान में सजा कराने में अलीगढ़ प्रदेश के अव्वल जिलों में शामिल रहा है। तीसरे चरण की प्रगति समीक्षा में यह तथ्य सामने आए हैं। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के अभियोजन अधिकारियों, डीएम, एसएसपी आदि संग यह समीक्षा की। यहां अधिकारियों को ई-प्रॉसीक्यूशन पोर्टल पर हर दिन प्रगति सूचनाएं अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में 21 अगस्त से 26 अक्तूबर 2021 तक की अवधि में अभियोजन की प्रभावी पैरवी के माध्यम से सजा कराने में अलीगढ़ की पीठ ठोंकी गई। हालांकि, फिरोजाबाद, सोनभद्र, हाथरस, लखनऊ में मृत्यु दंड की सजा हुई हैं। मगर अलीगढ़, आगरा, बरेली व सीतापुर में सर्वाधिक उम्रकैद की सजा हुई हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ में कुल 8 उम्रकैद की सजा हुई हैं। इसी तरह दस साल तक की सजा कराने वाली सूची में भी अलीगढ़, बदायूं, व बरेली अव्वल हैं। 9 सजा अलीगढ़ में हुई हैं। इसी प्रकार 10 वर्ष से कम की सजा भी दिलाने में अलीगढ़, कानपुर नगर, बरेली, कानपुर देहात, जालौन व कासगंज शामिल हैं। यहां इस श्रेणी में 40 सजा हुई हैं। 120 जमानत खारिज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed