{"_id":"611829ee8ebc3ee0650bbeb5","slug":"aligarh-mayor-inspects-karbala-for-arrangements-for-muharram-city-office-news-ali27074490","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : महापौर ने मोहर्रम की व्यवस्थाओं के लिए किया कर्बला का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : महापौर ने मोहर्रम की व्यवस्थाओं के लिए किया कर्बला का निरीक्षण
विज्ञापन
शाहजमाल स्थित करबला पर साफ सफाई को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते महापौर मोहम्मद फु
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम को ध्यान में रखते हुए शनिवार को महापौर मोहम्मद फुरकान ने कर्बला समिति के मुख्तार जैदी के साथ कर्बला और कर्बला की ओर जाने वाले रास्तों पर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। करबला में प्रस्तावित मिनी ट्यूबवेल जल्द लगाने के निर्देश दिए।
महापौर मोहम्मद फुरकान ने कर्बला में स्थानीय नागरिक कर्बला समिति के पदाधिकारियों को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि इस बार कोरोना के चलते कोविड-19 की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ईद बकरीद की भांति मोहर्रम पर भी नगर निगम द्वारा चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएंगे।
महापौर ने कर्बला की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पैच वर्क कराने के साथ-साथ जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ-साथ कर्बला में बंद लाइटों को ठीक कराने और नई लाइटें लगाने के निर्देश दिए। महापौर ने मोहर्रम को देखते हुए कर्बला के सभी इमामबाड़ों व मस्जिदों के आसपास नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात को दिए।
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है मोहर्रम के अवसर पर शहरवासी कोविड-19 की गाइडलाइन का ध्यान रखेंगे और उसी के तहत मोहर्रम मनाएंगे। नगर निगम मोहर्रम पर सफाई, पेयजल, प्रकाश और निर्माण संबंधी किसी व्यवस्था में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। करबला में प्रस्तावित मिनी ट्यूबवेल जल्द लगाने के निर्देश दिए गए।