फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Maulana Hasrat Mohani is known for his devotion to Krishna

अलीगढ़ : कृष्ण भक्ति के लिए जाने जाते हैं मौलाना हसरत मोहानी

Sat, 28 Aug 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Maulana Hasrat Mohani is known for his devotion to Krishna
दीपक शर्मा
विज्ञापन

अलीगढ़। हसरत की भी कबूल हो मथुरा में हाजिरी, सुनते हैं आशिकों पे तुम्हारा करम है खास% और %पैगाम ए हयात ए जावेदां था, हर नगमा ए कृष्ण बांसुरी का... जैसी पंक्तियां रचने वाले मौलाना हसरत मोहानी अपने कृष्ण प्रेम के लिए जाने जाते हैं। उन्हें ब्रज की भूमि से खास लगाव था। इसीलिए हर जन्माष्टमी पर उनकी कृष्ण भक्ति की स्मृतियां ताजा हो जाती हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र रहे मौलाना हसरत मोहानी सही मायनों में हिंदुस्तान की गंगा और जमुनी तहजीब का प्रतिनिधित्व करते हैं। एएमयू के इतिहास के मामलों की जानकार और उर्दू एकेडमी के पूर्व निदेशक डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि हर साल जन्माष्टमी के अवसर पर मौलाना हसरत मोहनी मथुरा जाया करते थे। कानपुर के मोहान नामक कस्बे में एक जनवरी 1875 को हसरत मोहानी का जन्म हुआ था। उन्होंने स्नातक की शिक्षा एएमयू से पूरी की थी।
विज्ञापन

1903 में उन्होंने अलीगढ़ कॉलेज से बीए किया था। 1903 में अलीगढ़ से ही रिसाला (पत्रिका) उर्दू ए मुअल्ला निकाला था, जिसमें अंग्रेज सरकार की नीतियों की खिलाफत की गई थी। इंकलाब जिंदाबाद का नारा 1921 में मौलाना हसरत मोहानी ने ही दिया था। 1946 में हसरत मोहानी संविधान सभा के सदस्य भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अबरार कहते हैं कि प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर हसरत मोहानी मथुरा जाया करते थे। वह हिंदू मुस्लिम एकता के पक्षधर थे और विभाजन के खिलाफ थे। अलीगढ़ में रसलगंज रोड पर दानपुर कंपाउंड के पास उन्होंने पहले खादी आश्रम की भी स्थापना की। मौलाना हसरत मोहानी कहते थे कि उनके जीवन में तीन स्थान बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक मक्का, दूसरा मथुरा और तीसरा स्थान मास्को। मास्को को वह सोवियत संघ और भारत के राजनीतिक रिश्तों के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण मानते थे। 2014 में भारत सरकार ने मौलाना हसरत मोहानी की स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed