फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Malaria knock, 14 patients found so far in the district

अलीगढ़ : मलेरिया की दस्तक, जिले में अब तक पाए गए 14 मरीज

Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Malaria knock, 14 patients found so far in the district
जिले में स्वास्थ्य टीमें लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में इस बीमारी की दस्तक भी जिले में हो गई है। अब तक 14 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिले में मलेरिया को लेकर पहले से गांव व शहर के मोहल्ले चिह्नित हैं, जहां गंदगी व जलभराव रहता है, वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि पिछले दिनों हुई बारिश व उससे पहले के कुछ दिनों में जिले में 14 मरीज मलेरिया के पुष्ट हुए हैं। ये वे मरीज हैं, जो बुखार आदि से पीड़ित थे। इनमें जिले के 108 और 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर भी मलेरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार बारिश में यह समस्या विकराल न हो, इसे लेकर और ज्यादा चौकसी बरती जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रविवार को भी बैंक कॉलोनी, प्रेम चौक, तमचे वाली गली, होली चौक, काली चौक, वेदिक विहार, कृष्णा विहार में लार्वा रोधी दवा का छिड़काव किया गया। पला साहिबाबाद पर गोष्ठी आयोजित की गई। जहां मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ. ललित, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता, मोनू, एमआई गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed