फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh made record in Prayagraj division in parcel package shipment

अलीगढ़ : पार्सल पैकेज लदान में अलीगढ़ ने प्रयागराज मंडल में बनाया रिकॉर्ड

Wed, 02 Mar 2022 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh made record in Prayagraj division in parcel package shipment
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन ने साप्ताहिक पार्सल विशेष गाड़ी के ठहराव के बाद 261 पार्सल पैकेज का लदान कर प्रयागराज मंडल में नया रिकॉर्ड बनाया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि कुशल प्रबंधन के फलस्वरूप प्रयागराज मंडल पार्सल लदान के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे ने अलीगढ़ के ताला व हार्डवेयर कारोबारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अमृतसर से हावड़ा के मध्य 14 अगस्त 2020 से साप्ताहिक पार्सल विशेष गाड़ी का ठहराव दिया था। स्पेशल ट्रेन का हावड़ा से अमृतसर जाने के दौरान शुक्रवार व अमृतसर से हावड़ा की तरफ मंगलवार को अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव है।
विज्ञापन

22 दिसंबर 2020 को 169 पैकेज के पार्सल लदान से हुई 49,585 रुपये की आय के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए मंगलवार को स्टेशन से 261 पैकेज (16,160 किलो) के पार्सल पैकेज का लदान किया गया है। रेलवे को इससे 70,140 रुपये की आय हुई है। प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने अलीगढ़ की वाणिज्य टीम को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों के साथ और भी बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। इससे न केवल रेलवे की आमदनी बढ़ेगी बल्कि स्टेशन पर सुविधाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed