फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Lock and hardware traders worried about the game of opportunists

अलीगढ़ : अवसरवादियों के खेल से ताला एवं हार्डवेयर कारोबारी चिंतित

Sat, 26 Feb 2022 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Lock and hardware traders worried about the game of opportunists
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कारोबार को जोर का झटका लगा है। अवसरवादियों ने खेल भी शुरू कर दिया है। इसके चलते ताला एवं हार्डवेयर के लिए जरूरी धातुओं, कोयला और पैकिजिंग कागज सहित कई चीजों के मूल्य में तेजी आ गई है। इसको लेकर ताला एवं हार्डवेयर कारोबारी, निर्यातक चिंतित हैं।
विज्ञापन

रूस एवं यूक्रेन सहित दुनिया के सभी देशों में अलीगढ़ का ताला एवं हार्डवेयर जाता है। रूस एवं यूक्रेन में सीधे निर्यात करने वाले लोग सीमित हैं। आसपास के देशों के माध्यम से वहां अलीगढ़ का उत्पाद पहुंचता है। निर्यातक मनीष बंसल कहते हैं कि यूक्रेन पर रूस के हमले का असर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो रूस एवं यूक्रेन ही नहीं बल्कि यूरोपीय देशों से भी कारोबार प्रभावित होगा। धातुओं के रेट बढ़ने लगे हैं। निर्यातक आलोक झा कहते हैं कि धातुओं के रेट में उतार चढ़ाव से उद्यमी पहले से ही परेशान हैं। पिछले दो दिन में काफी तेजी आई है। एल्युमीनियम में 20 रुपये प्रति किलो की तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंक में पांच रुपये, कॉपर में 40 और आयरन में 1 से 3 रुपये प्रति किलो तक की तेजी है। धातुओं का इस्तेमाल ताला एवं हार्डवेयर उत्पाद तैयार करने में होता है। निर्यातक सुभाष गोयल कहते हैं कि कोयले का इस्तेमाल कास्टिंग में होता है। यूक्रेन संकट के बाद कोयले के भाव में पांच रुपये प्रति किलो तक की तेजी है। पैकिजिंग कागज एवं धातुओं के रेट भी बढ़ गए हैं।
उद्यमियों का कहना है कि यूक्रेन से भारत में सबसे अधिक सूर्यमुखी का तेल आता है। सूर्यमुखी के तेल का भारत एशिया में भारत सबसे बड़ा क्रेता है। रूस से पेट्रोलियम, कोयला एवं मेटल आदि आयात होते हैं। यहां के निर्यातक एवं कारोबारी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि हमले के बाद अचानक रेट कैसे बढ़ गए। कारोबारियों के पास तो अभी पहले के माल चल रहे हैं।

तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महामंत्री सुनील दत्ता ने कहा कि अभी दुनिया में अस्थिरता का दौर चल रहा है। इसकी वजह से कुछ दिक्कतें सामने आ रही है। लेकिन यह स्थिति बहुत दिनों तक नहीं रहने वाली है। शेयर मार्केट में गिरावट के बाद सोने के रेट में दो-तीन प्रतिशत की तेजी होती है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल के भाव में तेजी आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed