फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   live video of death

रील के आगे बौनी जिंदगी: जुबान लड़खड़ाई और जमीन पर लुढ़कते ही निकले प्राण, लोग बनाते रहे वीडियो, देखिए यहां

Tue, 07 Jul 2026 10:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 07 Jul 2026 10:18 PM IST
सार

मृतक की जेब से पैरासिटामाल की छह टेबलेट, बीड़ी-माचिस और एक सादे कागज पर लिखा गया दवा का पर्चा मिला। एक हाथ पर निडिल (इंजेक्शन, ड्रिप के लिए) लगी हुई थी।

विज्ञापन
live video of death
मृतक थान सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

थान सिंह (58) की गंगीरी चौराहा कासगंज रोड पर अचानक तबीयत बिगड़ी। सड़क किनारे गैस गोदाम के बाहर पेड़ की छाया के नीचे बाइक खड़ी कर वह जमीन पर बैठ गए। उनके हाथ-पैर थरथराने (कांपने) लगे। कुछ लोगों ने यह देखकर मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए पता पूछा, लेकिन उनकी जुबान लड़खड़ाई और जमीन पर लुढ़क गए। कोई कुछ कर पाता, उससे पहले ही प्राण पखेरू उड़ गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गंगीरी थाना पुलिस को उनकी जेब से पैरासिटामाल की छह टेबलेट, बीड़ी-माचिस और एक सादे कागज पर लिखा गया दवा का पर्चा मिला। एक हाथ पर निडिल (इंजेक्शन, ड्रिप के लिए) लगी हुई थी। नाम-पता न मालूम होने पर पुलिस ने अज्ञात में ही शव मोर्चुरी भिजवा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद ही खबर पाकर परिजन थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार परिजन से पता चला कि थान सिंह पुत्र भूदेव सिंह गांव नगला चमन के निवासी थे। तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। एक दिन गांव के समीप मढ़ी पर झोलाछाप से दवा ली थी, लेकिन बुखार नहीं उतरा। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे छर्रा में डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने की बात कहते हुए बाइक लेकर घर से निकले थे। शाम करीब पांच बचे लौटते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्ट अटैक का लग रहा मामला : एसओ
एसओ गंगीरी ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि बीमारी के चलते हार्ट अटैक पड़ने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दवा कहां से ली, यह पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन के अनुसार थान सिंह एक बेटे और तीन बेटियों का विवाह हो चुका है। चार बेटे-एक बेटी विवाह के लिए बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed