फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Liquor Case Police arrests main accused Rishi , 108 deaths so far

अलीगढ़ शराब कांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, ऋषि पर था एक लाख का इनाम, अब तक 108 की मौत

Sun, 06 Jun 2021 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Jun 2021 10:54 AM IST
सार

आपको बता दें कि ऋषि शर्मा के दो भाइयों, पत्नी, बेटा और भांजे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने 6 राज्यों में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। एसएसपी लगातार टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Aligarh Liquor Case Police arrests main accused Rishi  , 108 deaths so far
मुख्य आरोपी ऋषि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ शराब कांड के मुख्य आरोपी ऋषि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को ही मुख्य आरोपी ऋषि पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख की गई थी। ऋषि को बुलंदशहर बॉर्डर से स्कार्पियो समेत गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ऋषि शर्मा की पत्नी, बेटा, दो भाई और भांजे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने 6 राज्यों में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। एसएसपी लगातार टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


मुखबिर की सटीक सूचना पर बुलंदशहर बॉर्डर से चैकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। स्कार्पियो गाड़ी नं0- UP81 BT 2169 से 540 खाली पव्वे देशी शराब, 279 ढक्कन लाल रंग, 75 ढक्कन महरूम रंग, 667 ढक्कन सील, 240 रैपर जिनपर गुड ईवनिंग देशी शराब और 500 बार कोड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






 उन्होंने बताया कि ऋषि शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने लगभग 500 से ज्यादा नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली। इसकी 100 से ज्यादा रिश्तेदारों के यहां रेकी करके जानकारी जुटाई। विभिन्न जनपदों में अपने 100 से ज्यादा मुखबिरों को एक्टीवेट किया। 

भागने के रास्तों के सीसीटीवी खंगाले। इसके पुराने जितने भी मित्र व सहयोगी हैं उन सभी से सघन पूछताछ की गई। इसके बाद सटीक सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 

मुख्य अभियुक्त ऋषि शर्मा पर एडीजी जोन द्वारा एसएसपी अलीगढ़ के अनुरोध पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार करने वाली टीम ही ईनाम की हकदार है।

वहीं, जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। नौवें दिन शनिवार तक अकराबाद के ईंट-भट्ठा के तीन मजदूरों के साथ ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। जनपद में अब तक 108 लोग इस कांड की भेंट चढ़ चुके हैं। अभी तक जहरीली शराब का नहरों की पटरियों और अन्य स्थानों से मिलना जारी है। बीती 28 मई से ये मामला जनपद के साथ प्रदेश और देश में छाया हुआ है।

इधर, पुलिस ने शराब माफिया अनिल चौधरी के साले एवं 25 हजार के इनामी नीरज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, शराब में मिलावट का सामान देने वाले दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन तीनों से पूछताछ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed