फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Leave Ghevar, Khoya, Milk, Paneer, Sonpadi samples filled, investigation will be done

अलीगढ़ : घेवर छोड़ खोया, दूध, पनीर, सोनपापड़ी के नमूने भरे, जांच होगी

Sun, 22 Aug 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Leave Ghevar, Khoya, Milk, Paneer, Sonpadi samples filled, investigation will be done
रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पड़ताल जारी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार को कई जगह छापा मार कर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। इस दौरान घेवर को छोड़ कर दूध, खोया, सोनपापड़ी, पनीर, सरसों का तेल और अन्य पदार्थों के नमूने भरे गए।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के निर्दशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में क्वार्सी चौराहा पर खोया विक्त्रस्ेता चंद्रप्रकाश एवं पुष्पेंद्र सिंह से खोया का एक-एक (कुल दो) नमूना भरा गया।
विज्ञापन

थाना बन्नादेवी अंतर्गत राधास्वामी प्रोविजन स्टोर से उड़द की दाल का नमूना, नई बस्ती स्थित साईं प्रोविजन स्टोर से सरसों के तेल, खैर रोड स्थित शिव शंकर की मिष्ठान की दुकान से खोया का एक नमूना जांच के लिए भरा गया। थाना अकराबाद के अंतर्गत गोपी कस्बे में रामवृक्ष के प्रतिष्ठान से दूध का नमूना भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालपुर चौराहे पर किरन कुमार के प्रतिष्ठान से दूध का नमूना एवं गांव बोनेर पर कन्हैया लाल के किराना की दुकान से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। थाना जट्टारी के फतेहपुर पर प्रकाश के प्रतिष्ठान से सोनपापड़ी का नमूना, पुरानी सोफा चौकी पर स्थित मुनेश सारस्वत के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना, थाना चंडौस अंर्तगत ताजपुर पर विजयपाल की पनीर निर्माण शाला से पनीर का नमूना भरा गया। थाना गोंडा के नगला गोवर्धन जसुआ पर नवल सिंह के प्रतिष्ठान से दूध का नमूना एवं हाथरस रोड, इगलास पर हरस्वरूप अग्रवाल के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। सभी नमूने प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed