फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Kshatriya community mobilized in support of Pinka Thakur

अलीगढ़ : पिंका ठाकुर के समर्थन में क्षत्रिय समाज लामबंद

Wed, 29 Dec 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Kshatriya community mobilized in support of Pinka Thakur
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य पिंका ठाकुर पर हुई फायरिंग के प्रकरण में क्षत्रिय समाज लामबंद हो गया है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकरण में लोधी समाज के लोगों ने राजनीति की तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। पिछले दिनों फायरिंग की घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह पिंका ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने नामजदों की गिरफ्तारी की तो लोधी समाज न सिर्फ आरोपियों के बचाव में खड़ा हो गया, बल्कि समाज के लोगों ने एक पंचायत करके जिला प्रशासन पर इकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया और प्रशासन का पुतला दहन किया। इसके प्रतिउत्तर में अब क्षत्रिय समाज के लोगों ने अपनी हुंकार भरी है।
विज्ञापन

महानगर के जीटी रोड टाइगर अपार्टमेंट पर क्षत्रिय समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध लोगों के अलावा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र पाल सिंह ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ठाकुर स्वामी ओंकार सिंह ने करते हुए कहा कि ये बड़ी वेदना का विषय है, जो आज इस घटनाक्रम के पीड़ित जिला पंचायत के पूर्व सदस्य जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोधी समाज के कुछ मठाधीश इस प्रकरण पर सियासत कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रहा है, लेकिन कुछ लोग इस कार्रवाई को बाधित करने की चेष्टा कर रहे हैं, जिसे क्षत्रिय समाज किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल विधानसभा का चुनाव भी करीब है।

ऐसे नाजुक समय में कुछ लोग इस प्रकरण पर राजनीतिक करने की फिराक में हैं। बुधवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर रिंका ठाकुर, विवेक सिंह, नेम सिंह सोलंकी, जैकी ठाकुर, विवेक प्रताप सिंह, अंकित चौहान, सौरभ तोमर, धीरेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed